Viral News from Bihar: बिहार के गया जिले में एक ऐसी रोचक घटना सामने आई है, जिसने पुलिस को भी असमंजस में डाल दिया है। यहां एक भैंस पर दो लोगों ने अपना मालिकाना हक जताया है। मामला इतना पेचीदा हो गया कि अब बिहार पुलिस भैंस के असली मालिक का पता लगाने के लिए DNA टेस्ट कराने पर विचार कर रही है। आमतौर पर DNA टेस्ट का इस्तेमाल इंसान के पितृत्व या रिश्तों की पुष्टि के लिए किया जाता है। लेकिन गया में इसका इस्तेमाल एक भैंस के मालिक की पहचान करने के लिए किया जा सकता है।
