Get App

Asha Bhosle passed away: तब्बू, रितेश देखमुख से लेकर जावेद अख्तर तक, आशा ताई के अंतिम दर्शन करने पहुंचे दिग्गज

Asha Bhosle passed away: आशा भोसले का जाना मनोरंजन जगत और म्यूजिक इंडस्ट्री दोनों के लिए एक बड़ी क्षति है। फिल्म इंडस्ट्री के साथ पूरा देश उन्हें नम आंखों से आखिरी विदाई दे रहा है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Apr 13, 2026 पर 1:32 PM
Asha Bhosle passed away: तब्बू, रितेश देखमुख से लेकर जावेद अख्तर तक, आशा ताई के अंतिम दर्शन करने पहुंचे दिग्गज
श्रद्धा कपूर से लेकर रणवीर सिंह तक हर कलाकार ने आशा भोसले को किया याद। पोस्ट शेयर कर दी श्रद्धांजली।

Asha Bhosle passed away: दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार को मुंबई में 92 साल की उम्र में निधन हो गया। वे कुछ समय से बीमार थीं। सांस लेने में तकलीफ़ होने के बाद 11 अप्रैल को उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें ICU में शिफ़्ट कर दिया गया, जहां उनकी हालत और बिगड़ गई। शुरुआती रिपोर्टों में दिल का दौरा पड़ने की बात कही गई थी, लेकिन डॉक्टरों ने बाद में पुष्टि करते हुए बताया कि उनकी मौत कई अंगों के काम करना बंद कर देने (मल्टी-ऑर्गन फेलियर) के कारण हुई। पूरे बॉलीवुड और देश में शोक छाया हुआ है। सितारे लगातार उन्हें श्रद्धांजली दे रहे हैं। उनका अंतिम संस्कार आज शाम किया जाएगा।

आशा भोसले के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेट दिया गया है। सचिन तेंदुलकर ने नम आंखों से उन्हें आखिरी विदाई दी। सचिन को आशा ताई अपने बेटे की तरह मानती थीं। हाल में उन्होंने अर्जुन तेंदुलकर की शादी में भी हिस्सा लिया था।

तब्बू

सब समाचार

+ और भी पढ़ें