हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी की बेटी आशी त्रिपाठी ने अभिनय में डेब्यू कर दिया है। 19 साल की आशी ने अपने पहले स्टेज शो “लैलाज” में मंच पर कदम रखा। जो उनके और उनकी मां मृदुला के थिएटर बैनर “रूपकथा रंगमंच” का पहला प्रोडक्शन भी था। दर्शकों ने आशी के प्रदर्शन की काफी सराहना की। ये परिवार के लिए बेहद भावनात्मक और गर्व से भरा पल साबित हुआ। पंकज ने बेटी की एक्टिंग को सिर्फ पिता की नजर से नहीं बल्कि कलाकार की दृष्टि से देखा। उनकी तेजी से सीखने की क्षमता की तारीफ की।
