इन दिनों बॉलीवुड में गानों के कंटेंट को लेकर बहस तेज हो गई है और विवाद लगातार गहराता जा रहा है। Nora Fatehi का ‘सरके चुनर’ और Badshah का ‘टटीरी’ इस समय सुर्खियों में हैं। दोनों ही गानों के बोलों को लेकर दर्शकों और कई संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई है, जिसके बाद इन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से हटाने तक की नौबत आ गई। यह विवाद अब सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसमें सामाजिक जिम्मेदारी और कंटेंट की मर्यादा जैसे मुद्दे भी जुड़ गए हैं।
