Get App

BAFTA 2026: बाफ्टा अवॉर्ड नॉमिनेशन की लिस्ट हुई जारी, फरहान खान की फिल्म ‘बूंग’ को मिली एंट्री

BAFTA में इस साल भारत की मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ को बेस्ट चिल्ड्रन्स एंड फैमिली फिल्म कैटेगरी में जगह मिली है। मणिपुर की घाटी में बनी फिल्म ‘बूंग’ एक छोटे लड़के की कहानी दिखाती है, जो अपनी मां को सबसे खास तोहफा देना चाहता है। उसके लिए यह तोहफा अपने अलग रह रहे पिता को घर वापस लाना है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 27, 2026 पर 10:03 PM
BAFTA 2026: बाफ्टा अवॉर्ड नॉमिनेशन की लिस्ट हुई जारी, फरहान खान की फिल्म ‘बूंग’ को मिली एंट्री
इससे मणिपुरी सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय मंच पर खास पहचान मिली है

ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स यानी BAFTA ने इस साल के फिल्म अवॉर्ड्स के नॉमिनेशन जारी कर दिए हैं। इस बार के नॉमिनेशन में भारत की मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ को बेस्ट चिल्ड्रन्स एंड फैमिली फिल्म कैटेगरी में जगह मिली है। ये नॉमिनेशन भारतीय रीजनल सिनेमा के लिए गर्व का पल है, क्योंकि इससे मणिपुरी सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय मंच पर खास पहचान मिली है। BAFTA ने 27 जनवरी को नॉमिनेशन की घोषणा की थी। मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ अब 'आर्को', 'लिलो एंड स्टिच' और 'जूट्रोपोलिस 2' जैसी बड़ी इंटरनेशनल फिल्मों के साथ बेस्ट चिल्ड्रन्स एंड फैमिली फिल्म कैटेगरी में मुकाबला कर रही है।

पहली फीचर फिल्म

लक्ष्मीप्रिया देवी के निर्देशन में बनी ‘बूंग’ उनकी पहली फीचर फिल्म है। फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट के तहत बनी है। इस फिल्म को एक्सेल एंटरटेनमेंट, चॉकबोर्ड एंटरटेनमेंट और सूटेबल पिक्चर्स ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। ‘बूंग’ सितंबर 2024 में भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ये फिल्म अपनी सरल कहानी और मणिपुर की असली जिंदगी को दिखाने की वजह से दर्शकों को तुरंत पसंद आ गई।

क्या है फिल्म की कहानी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें