'बालिका वधू' की मशहूर अभिनेत्री नेहा मरड़ा ने डिलीवरी के बाद नई जिंदगी की शुरुआत की है। छोटे परदे की चहेती गहना अब बिजनेसमुम बन चुकी हैं। सोनी एंटरटेनमेंट टीवी के शार्क टैंक इंडिया सीजन 5 में उन्होंने अपना पर्सनल केयर ब्रांड Phitku पिच किया। प्रेग्नेंसी के बाद बॉडी ओडर की समस्या से जूझी नेहा ने इसे हल करने वाला एलम-बेस्ड अंडरआर्म रोल-ऑन लॉन्च किया। जजों ने प्राइसिंग से लेकर प्रोडक्ट क्लेम्स तक पर कड़ी निगाह डाली।
