Get App

Salman Khan: एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए सलमान खान, फैंस को दिया ऑटोग्राफ, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

Salman Khan: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म बैटल ऑफ गलवान को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में रिलीज हुए टीजर को फैंस से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसी बीच सलमान खान को एयरपोर्ट पर भी देखा गया, बिजी व्यस्त शेड्यूल के बावजूद उन्होंने फैंस से मुलाकात की

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 30, 2025 पर 9:31 PM
Salman Khan: एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए सलमान खान, फैंस को दिया ऑटोग्राफ, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
सलमान खान ब्लैक आउटफिट में बेहद स्टाइलिश नजर आ रहे हैं

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर भी रिलीज हुआ है। टीजर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। सलमान खान की ये फिल्म 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों मे रिलीज होगी। वहीं इसी बीच सलमान खान को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। एयरपोर्ट पर बिजी शेड्यूल के बाद भी फैंस के लिए समय निकाला। सलमान ने न सिर्फ फैंस से मुलाकात की बल्कि उनके साथ बातचीत भी की है। सलमान खान अपने एयरपोर्ट लुक में काफी कूल और हैंडसम नजर आ रहे थें।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा विडियो

वायरल भयानी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में सलमान खान ब्लैक आउटफिट में बेहद स्टाइलिश नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह फैंस से मिलते हुए, उन्हें ऑटोग्राफ देते और चॉकलेट बांटते दिखते हैं। जैसे ही सोशल मीडिया पर ये वीडियो सामने आया, लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। हाल ही में सलमान खान ने अपना 60वां जन्मदिन मनाया, जिसे उन्होंने अपने फार्महाउस पर खास अंदाज में सेलिब्रेट किया।

फिल्म की रिलीज में बिजी है सलमान

सलमान खान अपनी आने वाली वॉर ड्रामा फिल्म बैटल ऑफ गलवान की रिलीज की तैयारी में बिजी हैं। इस फिल्म का टीजर हाल ही में उनके 60वें जन्मदिन पर रिलीज किया गया, जिसे देखने के बाद दर्शकों में एक्साईटमेंट बढ़ गई है। टीजर में सलमान के लुक को देखकर कई लोग यह कयास लगाने लगे कि वह कर्नल संतोष बाबू का किरदार निभा सकते हैं। इसी वजह से यह चर्चा भी शुरू हो गई है कि फिल्म पूरी तरह बायोपिक है या फिर सच्ची घटनाओं से प्रेरित एक वॉर ड्रामा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें