ओटीटी पर इस दिन दस्तक देगी ‘भाबीजी घर पर हैं: फन ऑन द रन’ फिल्म, जानें कहां पर होगी स्ट्रीम

‘भाबीजी घर पर हैं: फन ऑन द रन’ फिल्म जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में आई इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आइए जानते हैं कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी फिल्म

अपडेटेड Mar 23, 2026 पर 10:17 PM
Story continues below Advertisement
शशांक बाली के डायरेक्शन में बनी यह कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 3 अप्रैल से ZEE5 पर स्ट्रीम होगी

अगर आप ‘भाबीजी घर पर हैं’ शो के फैन हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। जल्द ही इस शो की नई स्पिन-ऑफ फिल्म ‘भाबीजी घर पर हैं: फन ऑन द रन’ ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। फैंस इस फिल्म के ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म 6 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिससे बाद अब अपने ओटीटी रिलीज के लिए तैयार है। इस एडवेंचर कॉमेडी फिल्म में शो के वही मशहूर किरदार बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। आइए जानते हैं कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी ‘भाबीजी घर पर हैं: फन ऑन द रन’ फिल्म

किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी फिल्म

शशांक बाली के डायरेक्शन में बनी यह कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 3 अप्रैल से ZEE5 पर स्ट्रीम होगी। 6 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अब ये फिल्म ऑनलाइन देखने के लिए उपलब्ध होगी। इसकी जानकारी OTT प्लेटफॉर्म ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया पर एक मजेदार पोस्टर के साथ दी है। सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में लिखा था, “मॉडर्न कॉलोनी की पलटन निकल पड़ी है, करने फन ऑन द रन… सही पकड़े हैं! ‘भाबीजी घर पर हैं: फन ऑन द रन’ का प्रीमियर 3 अप्रैल को ZEE5 पर होगा।”


 

View this post on Instagram

A post shared by ZEE5 (@zee5)

पहली बार कब आया था शो

‘भाबीजी घर पर हैं’ देश के सबसे पसंदीदा कॉमेडी शोज में से एक है। जी सिनेमा और एडिट II द्वारा बनाई गई फिल्म ‘भाबीजी घर पर हैं – फन ऑन द रन’ उसी मशहूर शो की कहानी को आगे बढ़ाती है, जो 1990 के दशक के सिटकॉम ‘श्रीमान श्रीमती’ से प्रेरित था। यह शो पहली बार 2 मार्च 2015 को &TV पर शुरू हुआ था और बाद में ZEE5 पर आने से इसे और ज्यादा दर्शक मिले। इसकी लोकप्रियता इतनी बढ़ी कि 2019 में इसका स्पिन-ऑफ ‘हप्पू की उलटन पलटन’ भी लॉन्च किया गया, जिसे भी लोगों ने खूब पसंद किया।

इस साल की शुरुआत में इस शो ने 2500 एपिसोड पूरे कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। इस फिल्म में आसिफ शेख, रोहिताश्व गौड़, शुभांगी अत्रे, विदिशा श्रीवास्तव, रवि किशन और मुकेश तिवारी जैसे कलाकार नजर आएंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।