सोशल मीडिया आज के दौर में पहचान और किस्मत बदलने का सबसे बड़ा मंच बन चुका है। यहां हर दिन कोई न कोई वीडियो लोगों का ध्यान खींच ही लेता है। कभी हंसी से भरपूर क्लिप तो कभी टैलेंट से लबरेज परफॉर्मेंस, पल भर में वायरल हो जाती है। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो सामने आया, जिसने इंटरनेट की दुनिया में हलचल मचा दी। एक साधारण से लड़के ने फिल्म ‘कृष’ का गाना अपने अनोखे अंदाज में गाया और देखते ही देखते ये वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया। लोगों को उसका बेफिक्र अंदाज और मासूम आवाज इतनी पसंद आई कि वीडियो तेजी से शेयर होने लगा।
