रणवीर सिंह की जिंदगी में अचानक डरावना मोड़ आ गया है। उनकी सुपरहिट फिल्म 'धुरंधर' की चमक से चिढ़े किसी ने व्हाट्सएप पर वॉइस नोट भेजकर करोड़ों रुपये की फिरौती मांगी। मुंबई पुलिस ने VPN इस्तेमाल कर भेजे गए इस मैसेज की जांच शुरू कर दी है। रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद यह दूसरी बड़ी घटना है, जिससे बॉलीवुड में सनसनी फैल गई।
