Get App

Bigg Boss 19: मुंबई एयरपोर्ट से Tanya Mittal के एक्स बॉयफ्रेंड को किया गया गिरफ्तार, जानें क्या है आरोप?

Bigg Boss 19: बिग बॉस शो में तान्य मित्तल किसी न किसी वजह से लाइम लाइम में बनी रहती हैं। अब एक बार फिर उनसे जुड़ी एक खबर ने तहलका मचा दिया है। तान्या के एक्स-बॉयफ्रेंड बलराज सिंह की गिरफ्तारी की खबर सामने आ रही हैं।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Sep 14, 2025 पर 5:06 PM
Bigg Boss 19: मुंबई एयरपोर्ट से Tanya Mittal के एक्स बॉयफ्रेंड को किया गया गिरफ्तार, जानें क्या है आरोप?
मुंबई एयरपोर्ट से Tanya Mittal के एक्स बॉयफ्रेंड को किया गया गिरफ्तार

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 के घर में घरवालों के बीच जबरदस्त जंग चल रही है। शो की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट तान्या मित्तल ने पहले ही दिन की शुरुआत से शो में अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए थे। अपनी लैविश लाइफ का बखान करते हुए उन्होंने बताया कि उनके पास 150 बॉडीगार्ड्स हैं। उनका एक पूरा कमरा कपड़ों से ही भरा रहता है। इतना ही नहीं और ऐसी ही बहुत सारी अन्य चीजें को लेकर उन्होंने काफी बखान किया। वहीं शो में उनके एक्स बॉयफ्रेंड का भी जिक्र किया।

इस वजह से फैंस के बीच उनको लेकर अलग ही एक्साइटमेंट रहता है। घरवालों की सरकार थीम की वजह से कंटेस्टेंट्स को फैसले लेने का अधिकार दिया गया है। इस वजह से घर शुरू से ही एक राजनीतिक जंग में तब्दील हो गया है। तान्या ने शो पर अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड बलराज को लेकर खूब लाइम लाइट बटोरी है।

अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, बलराज को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया है। इस खबर के बाद से हर कोई काफी शॉक्ड है। टेली मसाला की रिपोर्ट के मुताबिक बलराज सिंह को मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया है। हालांकि गिरफ्तारी क्यों हुई इसके बारे में कोई सटीक बात या जानकारी सामने नहीं आई है। लोग अपने आप ही चीजों को लेकर कयास लगा रहे हैं।

जबकि कुछ लोगों का यह भी मानना ​​है कि बलराज की पूर्व प्रेमिका ज़ोया खान ने उन पर द्वारा परेशान किए जाने के गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसने उनकी मुश्किलों को बड़ा दिया है। बता दें जब से तान्या बिग बॉस 19 में आई हैं, तब से वह उन्हें लेकर काफी बयानबाजी कर चुके हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें