Get App

Border 2 Box Office Day 8 Collection: बॉर्डर 2 का धमाकेदार बॉक्स ऑफिस सफर, 8वें दिन कमाई 235 करोड़ पार

Border 2 Box Office Day 8 Collection: सनी देओल और वरुण धवन स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के आठवें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। देशभक्ति और भावनाओं से जुड़ी इस फिल्म ने भारत में अब तक लगभग ₹235 करोड़ नेट कमाई कर ली है, जबकि इसकी वर्ल्डवाइड कमाई ₹323 करोड़ पार कर चुकी है।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Jan 31, 2026 पर 4:08 PM
Border 2 Box Office Day 8 Collection: बॉर्डर 2 का धमाकेदार बॉक्स ऑफिस सफर, 8वें दिन कमाई 235 करोड़ पार

सनी देओल और वरुण धवन की 'बॉर्डर 2' रिलीज के पहले हफ्ते में ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। 23 जनवरी को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर थिएटर्स में दाखिल हुई यह वॉर ड्रामा 8वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को 11.25 करोड़ रुपये कमा चुकी है। भारत में नेट कलेक्शन 235.25 करोड़ पहुंच गया, जबकि वर्ल्डवाइड आंकड़ा 323 करोड़ को पार कर चुका है।

पहले हफ्ते का शानदार प्रदर्शन

ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने पहले हफ्ते में 224.25 करोड़ का धमाल मचाया। ओपनिंग डे पर 30 करोड़ से शुरूआत हुई, तो गणतंत्र दिवस पर 59 करोड़ का रिकॉर्ड तोड़ा। दूसरे दिन 36.7 करोड़ जोड़कर 66.7 करोड़ पर पहुंची। रोजाना की ग्रोथ देखें तो शनिवार को पीक पर रही, जब नाइट शोज में 61.70% ऑक्यूपेंसी रिकॉर्ड की है। गुरुवार को 11.25 करोड़ और शुक्रवार को 10.75-11 करोड़ की कमाई ने स्टेडी होल्ड दिखाया। इंडिया ग्रॉस 281.25 करोड़ और ओवरसीज से 41.75 करोड़ का योग है।8वें दिन हिंदी ऑक्यूपेंसी 15.05% रही है। मॉर्निंग 6.58%, आफ्टरनून 13.24%, ईविनिंग 16.71% और नाइट शोज में 23.65% तक उछाल आया। दर्शकों का वर्ड ऑफ माउथ और पॉजिटिव रिव्यूज ने इसे सस्पें्ड नहीं होने दिया। राजस्थान, गुजरात, बिहार, यूपी, दिल्ली-मुंबई में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला।

स्टार कास्ट और कहानी का जादू

1997 की क्लासिक 'बॉर्डर' का सीक्वल निर्देशक अनुराग सिंह ने बनाया है। जेपी दत्ता प्रोडक्शन में सनी देओल लीड में हैं, वरुण धवन, अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिकाओं में। अक्षय खन्ना का कैमियो भी हिट रहा। 1971 भारत-पाक युद्ध की मल्टी-फ्रंट कहानी ने दर्शकों को थिएटर खींच लिया। सनी के फैंस ट्रैक्टर्स पर सिनेमाघरों तक पहुंचे, जो वायरल हो गया। वरुण-दिलजीत-अहान के लिए यह करियर बेस्ट ओपनर है। ट्रेड एनालिस्ट्स का अनुमान है कि दूसरे वीकेंड तक 350 करोड़ क्लब में एंट्री पक्की। गदर 2 के रिकॉर्ड की ओर बढ़ रही, लेकिन होल्ड और मास सर्किट्स पर नजर। दर्शकों की देशभक्ति भावना और सॉलिड स्टोरीटेलिंग ने इसे 2026 का सबसे बड़ा हिटर बना दिया।

‘बॉर्डर 2’ सिर्फ एक वॉर ड्रामा नहीं, बल्कि देशभक्ति, भावनाओं और यादों का संगम है। सनी देओल की दमदार मौजूदगी और वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ व अहान शेट्टी जैसे सितारों की परफॉर्मेंस ने फिल्म को और खास बना दिया है। दर्शकों के लिए यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि देश के सैनिकों के बलिदान और साहस को सलाम करने का मौका भी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें