Border 2 Runtime: सिनेमाघरों में ऑल-शो टेकओवर की तैयारी में है ‘बॉर्डर 2’, इतने घंट दर्शकों को बांधे रखेगी फिल्म

Border 2 Runtime: बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर दर्शकों का उत्साह चरम पर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म तीन घंटे से भी लंबी होगी और सिनेमाघरों में इसके लिए ऑल-शो टेकओवर की तैयारी चल रही है। यानी रिलीज़ के दिन कई थिएटर सिर्फ इसी फिल्म को दिखाने की योजना बना रहे हैं।

अपडेटेड Jan 22, 2026 पर 4:49 PM
Story continues below Advertisement

1997 की आइकॉनिक फिल्म 'बॉर्डर' के 29 साल बाद सनी देओल की 'बॉर्डर 2' आगामी 23 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। गणतंत्र दिवस वीकेंड पर रिलीज होने वाली इस वॉर ड्रामा ने अभी से हंगामा मचा रखा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की लंबाई 3 घंटे 19 मिनट है, जो हालिया 'धुरंधर' (3 घंटे 34 मिनट) से थोड़ी कम लेकिन बॉलीवुड की लंबी फिल्मों की ट्रेंड को आगे बढ़ा रही है। मेकर्स ने अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की, लेकिन ट्रेड सर्कल में चर्चा जोरों पर है।

लंबे रनटाइम की वजह

डायरेक्टर अनुराग सिंह ने स्टोरी को छोटा करने की बजाय 1971 के भारत-पाक युद्ध की गहराई दिखाने पर जोर दिया। सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे सितारों के ट्रैक्स को पूरा स्पेस दिया गया है। सोनम बाजवा, मोना सिंह जैसे कलाकारों के साथ संभावित कैमियो (सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना) भी हैं। फिल्म में ड्रामा, एक्शन और देशभक्ति के तड़के से दर्शकों को थिएटर में बांधे रखने का दावा है। लंबाई के बावजूद 'एनिमल', 'पुष्पा 2' जैसी फिल्मों की सफलता से प्रेरित मेकर्स को भरोसा है।

सिनेमाघरों में 'ऑल शो' स्ट्रैटेजी

लंबे रनटाइम के कारण शो के बीच 4 घंटे का गैप पड़ेगा, फिर भी डिस्ट्रीब्यूटर्स ने आक्रामक प्लान बनाया। सिंगल स्क्रीन थिएटर्स को पहले दो हफ्ते सभी शो 'बॉर्डर 2' के लिए समर्पित करने को कहा गया। मल्टीप्लेक्स में 4-स्क्रीन सिनेमाघर 14 शो, 5-स्क्रीन 16 शो, 6-स्क्रीन 18 शो और 7+ स्क्रीन वाले 20 शो रोज चलाएंगे। एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और बुकमायशो पर टिकट बिक्री शानदार है। गणतंत्र दिवस की छुट्टी से फायदा मिलने की उम्मीद है।


जे.पी. दत्ता की मूल फिल्म ने देशभक्ति को नया आयाम दिया था। इस सीक्वल से दर्शक उत्साहित हैं। खाड़ी देशों में बैन की खबरों के बावजूद भारत में ब्लॉकबस्टर बनने की पूरी संभावना है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कई मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन थिएटर इस फिल्म को रिलीज के दिन ऑल-शो टेकओवर देने की तैयारी कर रहे हैं। इसका मतलब है कि सुबह से रात तक सिर्फ ‘बॉर्डर 2’ ही दिखाई जाएगी। यह कदम दर्शकों की भारी मांग और फिल्म के देशभक्ति वाले भावनात्मक जुड़ाव को देखते हुए उठाया जा रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।