बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली ने अपने पति पीटर हाग के साथ 15 साल के वैवाहिक जीवन के अंत पर पहली बार खुलकर बात की है। सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि कैसे प्यार के बावजूद रिश्ता टूट गया। नवंबर 2025 में मुंबई के अंधेरी कोर्ट में तलाक की याचिका दायर करने के बाद अब वह इस जंग को अकेले लड़ रही हैं।
