आने वाले वीकेंड पर आहान पांडे की फिल्म Saiyaara थिएटरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में उनके लुक्स और एक्ट्रेस अनीत पड्डा के साथ उनकी केमिस्ट्री की खूब तारीफ हो रही है। मगर रिलीज से ठीक पहले सेंसर बोर्ड ने इसके कुछ सीन और शब्दों को हटाने का निर्देश दिया है। यह फिल्म 18 जुलाई को रिलीज हो रही है। इसकी सेंसर प्रोसेस पूरी हो चुकी है और बोर्ड ने कुछ सीन्स हटाने की शर्त पर फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया है। मतलब इस फिल्म को 16 साल से ऊपर के लोग देख सकते हैं।
