Cinema Ka Flashback: प्यार दीवाना होता है मस्ताना होता है..., आशा पारेख पर फिल्माया गया ये गाना उनकी रियल लाइफ पर बिल्कुल सटीक बैठता है। प्यार का नाम सिर्फ पाना नहीं होता...कुछ ऐसा दिग्गज अभिनेत्री ने अपने जीवन में करके दिखाया। बिना किसी का दिल और घर तोड़े उसे बेइंतहा प्यार करना किसे कहते हैं, कोई आशा से पूछे। जिसको उन्होंने सबसे ज्यादा प्यार किया, उसी को जीवनभर के लिए त्याग दिया। लेकिन उसकी जगह उम्रभर किसी और को नहीं दी।
