Get App

Kriti Sanon: हमारे बीच कोई इनसिक्योरिटी..., रश्मिका मंदाना को लेकर ये क्या बोल गईं कृति सेनन

Kriti Sanon: कृति सेनन अपनी फ़िल्म 'कॉकटेल 2' को लेकर काफ़ी एक्साइटेड हैं। इसमें रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर भी नज़र आएंगे। उन्होंने रश्मिका की तारीफ़ करते हुए उन्हें एक साफ दिल वाला सच्चा इंसान बताया।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड May 08, 2026 पर 6:51 PM
Kriti Sanon: हमारे बीच कोई  इनसिक्योरिटी..., रश्मिका मंदाना को लेकर ये क्या बोल गईं कृति सेनन
रश्मिका का बॉलीवुड में पीक टाइम चल रहा है। रणबीर कपूर के साथ फ़िल्म 'एनिमल' से हिंदी फ़िल्मों में डेब्यू करने के बाद, उन्होंने 'छावा', 'सिकंदर' और 'थम्मा' जैसी फ़िल्मों में काम किया।

Kriti Sanon: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन अपनी आने वाली फ़िल्म 'कॉकटेल 2' की रिलीज़ की तैयारी कर रही हैं, जिसमें रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर भी नज़र आएंगे। जहां कृति पहले शाहिद के साथ फ़िल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में काम कर चुकी हैं, वहीं यह फ़िल्म रश्मिका के साथ उनका पहला कोलैबोरेशन है। हाल ही में, 'फेमिना ब्यूटी अवॉर्ड्स' में कृति ने 'पुष्पा' एक्ट्रेस के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में बात की और अपनी को-स्टार के बारे में सिर्फ़ अच्छी बातें ही कहीं।

रश्मिका के बारे में बात करते हुए, कृति ने उन्हें एक बहुत ही मिलनसार और सच्ची इंसान बताया। 'कॉकटेल 2' के सेट पर अपने अनुभव शेयर करते हुए कृति ने कहा, "वह सच में एक बहुत ही सच्ची, काइंड, प्यारी और मिलनसार इंसान हैं। उनमें कोई इनसिक्योरिटी नहीं है। बस अच्छाई ही अच्छाई है, और मुझे लगता है कि मैं वाइब वाली इंसान हूं। अगर मुझे किसी की वाइब और पॉजिटिविटी महसूस होती है, तो मैं उसकी तरफ खिंची चली जाती हूं। उनके साथ मुझे बहुत मज़ा आया और वह सच में कमाल की हैं। मैं उन्हें बहुत पसंद करती हूं।"

कृति ने 'कॉकटेल 2' और 2012 की ओरिजिनल फ़िल्म के बीच होने वाली तुलना पर भी बात की, जिसमें सैफ़ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी ने काम किया था। पहली फ़िल्म सालों बाद एक कल्ट फ़ेवरेट बन गई थी, खासकर अपने म्यूज़िक, किरदारों और मॉडर्न रिलेशनशिप ड्रामा की वजह से। हालांकि, कृति ने साफ़ किया कि यह नई फ़िल्म हैं...कोई सीक्वल नहीं है। ये एक फ़्रैंचाइज़ी फ़िल्म है, जिसकी कहानी और किरदार पूरी तरह से अलग हैं।

तुलनाओं के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "मुझे यकीन है कि तुलना तो होगी ही, लेकिन अच्छी बात यह है कि यह कोई सीक्वल नहीं है। यह एक फ़्रैंचाइज़ी है। इसके किरदार अलग हैं। इस साल की शुरुआत में रश्मिका अपनी निजी ज़िंदगी के एक नए दौर में दाखिल हुईं, जब फरवरी में उन्होंने एक्टर विजय देवरकोंडा से शादी की।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें