Deepika Padukone: बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण ने स्पिरिट और कल्कि 2898 एडी जैसी फ़िल्मों से बाहर निकलने के बाद इंडस्ट्री में अभिनेताओं के लिए आठ घंटे की शिफ्ट को लेकर बहस छेड़ दी है। अब, हार्पर बाज़ार इंडिया के साथ हाल ही में एक इंरव्यू में, दीपिका ने बताया कि आठ घंटे की शिफ्ट क्यों सही है और वर्कप्लेस पर नई मदर्स के लिए अधिक समर्थन करने को भी कहा है।
