Get App

Gustaakh Ishq Release: डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपनी पहली फिल्म के टाइटल का किया ऐलान, ये सितारें आएंगे नजर

Gustaakh Ishq Release: फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की पहली 'गुस्ताख इश्क' का ऐलान हो गया है। ये फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली हैं। वहीं फिल्म में एक फ्रेश पेयर रोमांस फरमाता नजर आने वाला है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Aug 24, 2025 पर 4:11 PM
Gustaakh Ishq Release: डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपनी पहली फिल्म के टाइटल का किया ऐलान, ये सितारें आएंगे नजर
मनीष मल्होत्रा ने अपनी पहली फिल्म के टाइटल का किया ऐलान

Gustaakh Ishq Release: अपने मैजिक से हर हसीना का लुक सवारने वाले मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा अब फिल्म मेकर के तौर पर अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं। उनकी पहली फिल्म का टाइटल 'गुस्ताख इश्क' हैं। इस लेकर मनीष मल्होत्रा ने लेटेस्ट अपडेट शेयर किया है। मनीष मल्होत्रा ने फिल्म की स्टार कास्ट से लेकर इसकी रिलीज डेट तक का ऐलान सोशल मीडिया पर कर दिया है।

मनीष मल्होत्रा ने प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनने जा रही उनकी पहली फिल्म 'गुस्ताख इश्क' उनके साथ-साथ फैंस के लिए खास होने वाली है। फैशन डिजाइनर के तौर पर मनीष दुनियाभर की महिलाओं की पहली पसंद हैं। हर उम्र की महिलाएं एक बार उनके डिजाइन को पहनने के लिए बेताब रहती हैं। वहीं अब फिल्ममेकिंग में वह अपना जलवा दिखा पाते हैं या नहीं ये देखने वाली बात होगी।

इस फिल्म में विजय वर्मा और फातिमा सना शेख का फ्रेश पेयर दिखने वाला हैं। दोनों फिल्म में इश्कबाजी करते दिखेंगे। हाल ही में मनीष मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद खास पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने अपनी पहली फिल्म को लेकर खुशी जाहिर की है और बताया कि ये फिल्म उनके दिल के सबसे करीब है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें