Bollywood stars health update: बॉलीवुड के लिए साल 2025 हो रहा मनहूस साबित, धर्मेंद्र से लेकर गोविंदा तक पहुंचे अस्पताल

Bollywood stars health update: हिंदी सिनेमा को लगता है किसी की बुरी नजर लग गई है। धर्मेंद्र और प्रेम चोपड़ा की नाजुक हालत के बीच सुपरस्टार गोविंदा को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। एक्टर अचानक से बेहोश हो गए।

अपडेटेड Nov 12, 2025 पर 12:39 PM
बॉलीवुड के लिए साल 2025 हो रहा मनहूस साबित

Bollywood stars health update: पिछले एक महीने से हिंदी सिनेमा से सिर्फ दुखभरी खबरें ही सुनने को मि रही हैं। बीते अक्टूबर में सतीश शाह असरानी और पंकज धीर जैसे कई दिग्गज सितारों ने दुनिया को अलविदा कहा और अब नवंबर की शुरूआत भी एक्टर्स की नाजुक हालत की खबरों के साथ हुई है।

बीते 10 नवंबर से वेटरन एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) की हालत नाजुक चल रही है। देओल परिवार लगातार फैंस को एक्टर की तबियत से जुड़ी अपडेट दे रहा है। हांलाकि आज एक्टर को अस्पताल से डिस्चार्ज कर घर में शिफ्ट कर दिया गया है। अब उनका इलाज घर पर ही होगा।

वहीं 10 नवंबर को ही प्रेम चोपड़ा की तबीयत खबरा होने के चलते उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। हालांकि उनके हेल्थ से जुड़ी ज्यादा अपडेट सामने नहीं आई हैं। बताया जा रहा है कि उनकी हालत भी स्थिर बनी हुई हैं।

अब अभिनेता गोविंदा को लेकर आई इस खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। एक्टर की तबीयत मंगलवार रात को अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब 8:30 बजे गोविंदा अचानक बेहोश हो गए थे। इसके बाद डॉक्टर से परामर्श के बाद उन्हें कुछ दवाइयां दी गईं, जिससे उनकी हालत में सुधार हुआ। लेकिन, रात करीब 12:30 बजे उन्हें फिर से असहज महसूस होने लगा, जिसके बाद रात 1 बजे के करीब उन्हें तुरंत मुंबई के क्रिटिकेअर अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में उनके जरूरी टेस्ट किए गए हैं और फिलहाल ये बताया जा रहा है कि उनकी हालत स्थिर है।

इससे पहले ही हाल में संजय खान की वाइफ और जुनैद खान की मां जरीन खान का निधन हुआ था। उनकी प्रेयरमीट में पूरा बॉलीवुड पहुंचा था। इस दौरान वेटरन एक्टर और एकता कपूर, तुषार कपूर के पिता जितेंद्र भी वहां पर आए थे। हॉल में एंटर करते ही वह सीढ़ियों पर लड़खड़ाकर गिर गए, जिसके बाद से फैंस को उनके स्वास्थ की भी चिंता बनी हुई है।


पिछला महीना अक्टूबर हिंदी सिनेमा जगत के लिए एक के बाद एक मनहूस खबरें लाता रहा है। बीते महीने में गोवर्धन असरानी, पंकज धीर, सतीश शाह, पीयूष पांडे, राजवीर जवंदा, सचिन चांदवाडे, ऋषभ ठंडन और वरिंदर सिंह जैसी दिग्गज हस्तियों ने इस दुनिया को अलिवदा कह दिया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।