निर्देशक आदित्य धर और अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर द रिवेंज इन दिनों सिनेमाघरों में जबरदस्त चर्चा का विषय बनी हुई है। रिलीज के साथ ही इस फिल्म ने दर्शकों के बीच खास उत्साह पैदा कर दिया और हर वर्ग के लोगों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रही। दमदार कहानी, शानदार एक्शन और रणवीर सिंह की एनर्जेटिक परफॉर्मेंस ने फिल्म को एक अलग ही स्तर पर पहुंचा दिया है। यही वजह है कि यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं रहकर बॉक्स ऑफिस पर भी लगातार मजबूत पकड़ बनाए हुए है।
