Dhurandhar का नया धमाका, अक्षय खन्ना के Fa9la ने Guinness World Record में मारी एंट्री

Dhurandhar: बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता के बाद फिल्म ‘धुरंधर’ अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज हो चुकी है। इसी बीच फिल्म से जुड़ी एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है, जिसने अक्षय खन्ना के फैंस को उत्साहित कर दिया है। अभिनेता पर फिल्माया गया Fa9la गाना गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गया है

अपडेटेड Feb 01, 2026 पर 12:24 PM
Story continues below Advertisement
Dhurandhar: फ्लिपेराची का असली नाम हुमाम असीम है और वे बहरैन के मनामा के रहने वाले हैं।

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ ने रिलीज के साथ ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। दमदार कहानी, शानदार एक्शन और मजबूत अभिनय की वजह से फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला। सिनेमाघरों में सफल रन के बाद अब फिल्म ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी दस्तक दे दी है, जहां इसे बड़ी संख्या में दर्शक देख रहे हैं। फिल्म के किरदारों और डायलॉग्स को लेकर सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हो रही है। इसी बीच ‘धुरंधर 2’ की घोषणा ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। मार्च में आने वाले सीक्वल को लेकर अभी से कयास लगाए जा रहे हैं।

खास तौर पर फिल्म में अक्षय खन्ना के किरदार को दर्शकों ने खूब सराहा है, जिससे वे एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। कुल मिलाकर, ‘धुरंधर’ अब एक ऐसी फ्रेंचाइज़ बनती दिख रही है, जिसे लेकर दर्शकों की उम्मीदें लगातार बढ़ रही हैं।

अक्षय खन्ना का धमाकेदार प्रदर्शन


फिल्म में अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत की भूमिका निभाई, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। उनके अभिनय की तारीफ हो रही है, खासतौर पर ‘फासला’ (Fa9la) गाने पर किया गया डांस सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस गाने ने फिल्म के और भी चर्चे बढ़ा दिए।

Fa9la का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

अक्षय खन्ना पर फिल्माया गया आइकॉनिक गाना Fa9la अब गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गया है। रैपर फ्लिपेराची का यह गाना अरब देशों के चार्ट में लगातार टॉप पर रहा और बिलबोर्ड चार्ट पर सबसे ज्यादा नंबर 1 की पोज़िशन हासिल की। यही कारण है कि गाने को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी जगह मिली।

फ्लिपेराची की प्रतिक्रिया

गाने के रिकॉर्ड बनते ही फ्लिपेराची ने अपनी खुशी जताई। एक वीडियो में उन्होंने कहा,

"गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड… हबीबी! बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। सच कहूं तो ये क्रेजी है। हर दिन लोग मुझे मैसेज भेज रहे हैं।"

उनकी यह प्रतिक्रिया दर्शाती है कि गाने की लोकप्रियता और रिकॉर्ड उनके लिए कितनी महत्वपूर्ण है।

कौन हैं फ्लिपेराची?

फ्लिपेराची का असली नाम हुमाम असीम है और वे बहरैन के मनामा के रहने वाले हैं। म्यूजिक इंडस्ट्री में उनका अनुभव एक दशक से ज्यादा का है। उन्होंने ‘स्ट्रेट आउट ऑफ 2सीज’ (2013) से अपनी पहचान बनाई और डीजे व प्रोड्यूसर आउटलॉ के साथ काम करके करियर में बड़ा मोड़ लिया।

धुरंधर और भारत में लोकप्रियता

भारत में फ्लिपेराची की लोकप्रियता को बल मिलाधुरंधरसे। गाने को फिल्म में अक्षय खन्ना पर फिल्माया गया, जिसमें रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, सारा अली खान और संजय दत्त जैसे कलाकार भी हैं। Fa9la के वायरल होते ही फिल्म और कलाकारों की चर्चा और तेज़ हो गई है।

साउथ सुपरस्टार Ram Charan और Upasana बने माता-पिता, फैंस में खुशी की लहर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।