Dhurandhar: रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर’ नेटफ्लिक्स इंडिया पर, पहले दिन ही मचाया तहलका और बना नंबर 1

Dhurandhar: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ 30 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हुई और तुरंत ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाल मचा दिया। रिलीज के अगले ही दिन, 31 जनवरी तक फिल्म नेटफ्लिक्स इंडिया पर नंबर 1 की पोजिशन हासिल कर चुकी थी, और दर्शक इसे घर बैठे खूब एन्जॉय कर रहे हैं

अपडेटेड Feb 02, 2026 पर 12:03 PM
Story continues below Advertisement
Dhurandhar: रणवीर सिंह फिल्म में हमजा नामक भारतीय स्पाई के किरदार में नजर आए।

आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। फिल्म ने दर्शकों को अपने रोमांचक एक्शन, भव्य सेट्स और देशभक्ति के तत्वों से पूरी तरह मंत्रमुग्ध कर दिया। रणवीर सिंह ने फिल्म में हमजा नामक भारतीय स्पाई की भूमिका निभाई, जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया। सिनेमाघरों में रिलीज होने के करीब दो महीने बाद, ‘धुरंधर’ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हो गई। फिल्म के नेटफ्लिक्स पर आते ही स्ट्रीमिंग के पहले 24 घंटों में ही नेटफ्लिक्स इंडिया पर नंबर 1 स्थान पर कब्जा जमा लिया।

दर्शक अब अपने घर के आरामदायक माहौल में फिल्म का आनंद ले रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी ओटीटी रिलीज को लेकर उत्साह नजर आ रहा है। इस फिल्म की सफलता ने साबित कर दिया कि ‘धुरंधर’ सिर्फ बॉक्स ऑफिस ही नहीं, बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी दर्शकों का दिल जीत रही है।

ओटीटी पर दर्शकों का उत्साह


फिल्म के घर बैठे देखने की सुविधा ने दर्शकों को खूब पसंद आई। लोग अपने लिविंग रूम और कमरों में बैठकर रणवीर सिंह के हमजा किरदार और फिल्म की भव्यता का आनंद ले रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी इस ओटीटी रिलीज को लेकर दर्शकों की खुशी देखी गई।

धुरंधर की बॉक्स ऑफिस कमाई

फिल्म ने भारत में 31 जनवरी तक 836.5 करोड़ रुपये और दुनियाभर में 1302.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया। ओपनिंग डे पर 28 करोड़ की कमाई के बाद पहले हफ्ते तक 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया। 58वें दिन तक फिल्म ने चार लाख का कलेक्शन किया और अब तक 1300 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है।

कास्ट और अगला पार्ट

रणवीर सिंह फिल्म में हमजा नामक भारतीय स्पाई के किरदार में नजर आए। इसके अलावा अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी ने भी मुख्य भूमिकाएं निभाईं। दर्शक अब फिल्म के दूसरे भाग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Varun Dhawan Upcoming Movie: बॉक्स ऑफिस पर फिर से राज करेंगे वरुण? जानिए उनकी अगली अपकमिंग फिल्म

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।