आदित्य धर और रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉलीवुड में एक अलग ही पहचान बना ली है। लंबे समय से जहां दर्शक एक जैसी कहानियों और फॉर्मूला फिल्मों से बोर हो चुके थे, वहीं इस फिल्म ने आते ही गेम बदल दिया। साल 2024 में जब इसका ऐलान हुआ था, तब इसे लेकर हल्की-फुल्की उत्सुकता जरूर थी, लेकिन किसी ने इसकी इतनी बड़ी सफलता की कल्पना नहीं की थी। ब्लैक एंड व्हाइट पोस्टर में नजर आई दमदार स्टारकास्ट ने लोगों का ध्यान खींचा, मगर फिल्म की असली ताकत इसकी कहानी और प्रेजेंटेशन में छिपी थी। रिलीज के बाद ‘धुरंधर’ ने दर्शकों को जिस तरह बांधकर रखा, उसने इसे एक खास फिल्म बना दिया और यही वजह है कि अब इसका क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है।
