Dhurandhar Release: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच Toxic की रिलीज डेट टली, रणवीर सिंह की धुरंधर 2 अकेले मचाएगी तूफान

Dhurandhar Release: बॉलीवुड में मार्च का महीना दो बड़ी फिल्मों की टक्कर के लिए चर्चित था। यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म Toxic: A Fairytale for Grown-ups और रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक ही दिन यानी 19 मार्च को रिलीज होने वाली थीं। लेकिन हालात ने करवट ली और Toxic की रिलीज डेट को जून तक टाल दिया गया है।

अपडेटेड Mar 06, 2026 पर 6:13 PM
Story continues below Advertisement

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 मिडिल ईस्ट संकट से बेपरवाह होकर 19 मार्च को थिएटर्स में धमाल मचाने को तैयार है। रिपोर्ट के अनुसार, यश की टॉक्सिक रिलीज टल गई, लेकिन ये फिल्म ईद-उगादी पर अपना वादा निभाएगी। मेकर्स कॉन्फिडेंट हैं कि दर्शकों का जुनून इसे सुपरहिट बनाएगा।

पहली कड़ी धुरंधर ने 2025 में बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। हिंदी में रिलीज हुई ये जासूसी थ्रिलर ने साउथ मार्केट में भी तहलका मचाया। अब सीक्वल धुरंधर 2: द रिवेंज पांच भाषाओं हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयायलम में रिलीज होगी। पोस्ट-क्रेडिट सीन ने पहले ही हंगामा खड़ा कर दिया था। ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस जैसे बाजारों में प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म का रनटाइम 220 मिनट है, जो पहले भाग से भी लंबा है।

टॉक्सिक के टलने से धुरंधर 2 को राहत मिली। यश की पैन-इंडिया फिल्म मिडिल ईस्ट टेंशन के चलते प्रभावित हुई, लेकिन रणवीर वाली ये एक्शनर डटी हुई है। राम गोपाल वर्मा ने इसे 'एस्टरॉइड' बताया, जो साउथ मसाला फिल्मों का अंत कर देगी। अल्ट्रा-रियलिस्टिक स्टाइल और गहरे किरदारों से ये दिमाग हिला देगी। ट्रेड एनालिस्ट्स ओपनिंग को 28 करोड़ से दोगुना मान रहे हैं। ईद का फेस्टिवल वाइब इसे बूस्ट देगा।


मध्य-पूर्व भारतीय फिल्मों के लिए एक बड़ा मार्केट माना जाता है। यश की फिल्म का बजट और पैमाना इतना विशाल है कि इसके निर्माताओं ने जोखिम लेने के बजाय सुरक्षित रास्ता चुना। उनका मानना है कि अगर हालात सामान्य हो जाते हैं तो जून में फिल्म को बेहतर ओपनिंग मिल सकती है। यही कारण है कि Toxic को फिलहाल पीछे खींच लिया गया है।

दूसरी तरफ रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने अपनी रिलीज डेट पर अडिग रहने का फैसला किया है। फिल्म के निर्माताओं का कहना है कि भारतीय घरेलू बाज़ार और अन्य अंतरराष्ट्रीय क्षेत्रों में फिल्म की मांग मजबूत है। उन्हें भरोसा है कि दर्शक रणवीर सिंह की इस एक्शन-ड्रामा फिल्म को लेकर उत्साहित हैं और रिलीज़टालने की कोई जरूरत नहीं।

दिलचस्प बात यह है कि Toxic के हटने से अब धुरंधर 2 को सोलो रिलीज का फायदा मिलेगा। पहले दोनों फिल्मों के बीच कड़ा मुकाबला तय था, जिसे 2026 की सबसे बड़ी क्लैश कहा जा रहा था। लेकिन अब रणवीर सिंह की फिल्म को ज्यादा स्क्रीन, ज्यादा शो और ज्यादा दर्शक मिलेंगे। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि यह बदलाव धुरंधर 2 की कमाई को कई गुना बढ़ा सकता है।

अदित्य धर के डायरेक्शन में संजय दत्त जैसे सितारे हैं। हमजा अली माजारी उर्फ जसकीरत सिंह रंगी पाकिस्तान के अंडरवर्ल्ड में घुसकर दुश्मनों का सफाया करेगा। पहली फिल्म ने नेटफ्लिक्स पर क्रू और शैतान जैसे हिट्स को पछाड़ा। अब पैन-इंडिया रिलीज से बॉक्स ऑफिस पर भूचाल आएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।