Get App

Dhurandhar Release: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच Toxic की रिलीज डेट टली, रणवीर सिंह की धुरंधर 2 अकेले मचाएगी तूफान

Dhurandhar Release: बॉलीवुड में मार्च का महीना दो बड़ी फिल्मों की टक्कर के लिए चर्चित था। यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म Toxic: A Fairytale for Grown-ups और रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक ही दिन यानी 19 मार्च को रिलीज होने वाली थीं। लेकिन हालात ने करवट ली और Toxic की रिलीज डेट को जून तक टाल दिया गया है।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Mar 06, 2026 पर 6:13 PM
Dhurandhar Release: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच Toxic की रिलीज डेट टली, रणवीर सिंह की धुरंधर 2 अकेले मचाएगी तूफान

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 मिडिल ईस्ट संकट से बेपरवाह होकर 19 मार्च को थिएटर्स में धमाल मचाने को तैयार है। रिपोर्ट के अनुसार, यश की टॉक्सिक रिलीज टल गई, लेकिन ये फिल्म ईद-उगादी पर अपना वादा निभाएगी। मेकर्स कॉन्फिडेंट हैं कि दर्शकों का जुनून इसे सुपरहिट बनाएगा।

पहली कड़ी धुरंधर ने 2025 में बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। हिंदी में रिलीज हुई ये जासूसी थ्रिलर ने साउथ मार्केट में भी तहलका मचाया। अब सीक्वल धुरंधर 2: द रिवेंज पांच भाषाओं हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयायलम में रिलीज होगी। पोस्ट-क्रेडिट सीन ने पहले ही हंगामा खड़ा कर दिया था। ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस जैसे बाजारों में प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म का रनटाइम 220 मिनट है, जो पहले भाग से भी लंबा है।

टॉक्सिक के टलने से धुरंधर 2 को राहत मिली। यश की पैन-इंडिया फिल्म मिडिल ईस्ट टेंशन के चलते प्रभावित हुई, लेकिन रणवीर वाली ये एक्शनर डटी हुई है। राम गोपाल वर्मा ने इसे 'एस्टरॉइड' बताया, जो साउथ मसाला फिल्मों का अंत कर देगी। अल्ट्रा-रियलिस्टिक स्टाइल और गहरे किरदारों से ये दिमाग हिला देगी। ट्रेड एनालिस्ट्स ओपनिंग को 28 करोड़ से दोगुना मान रहे हैं। ईद का फेस्टिवल वाइब इसे बूस्ट देगा।

मध्य-पूर्व भारतीय फिल्मों के लिए एक बड़ा मार्केट माना जाता है। यश की फिल्म का बजट और पैमाना इतना विशाल है कि इसके निर्माताओं ने जोखिम लेने के बजाय सुरक्षित रास्ता चुना। उनका मानना है कि अगर हालात सामान्य हो जाते हैं तो जून में फिल्म को बेहतर ओपनिंग मिल सकती है। यही कारण है कि Toxic को फिलहाल पीछे खींच लिया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें