Get App

Do You Wanna Partner: डायना पेंटी-तमन्ना भाटिया स्टारर 'डू यू वाना पार्टनर' का इस दिन होगा प्रीमियर

Do You Wanna Partner: तमन्ना भाटिया और डायना पेंटी स्टारर ओरिजिनल सीरीज़ 'डू यू वाना पार्टनर' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। सीरीज की प्रीमियर डेट का ऐलान कर दिया गया है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Aug 25, 2025 पर 1:07 PM
Do You Wanna Partner: डायना पेंटी-तमन्ना भाटिया स्टारर 'डू यू वाना पार्टनर' का इस दिन होगा प्रीमियर
'डू यू वाना पार्टनर' में नजर आएंगी डायना पेंटी-Tamannaah Bhatia

Do You Wanna Partner: 'डू यू वाना पार्टनर' धर्माटिक एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी है, जिसका निर्माण करण जौहर, आदर पूनावाला और अपूर्व मेहता ने किया है, शोमेन मिश्रा और अर्चित कुमार इसके एग्जीक्यूटिव प्रोडूसर है, इस सीरीज़ का निर्देशन कॉलिन डी’कुन्हा और अर्चित कुमार ने किया है। इस सीरीज़ को नंदिनी गुप्ता, आर्ष वोरा और मिथुन गंगोपाध्याय ने लिखा है,और इसे मिथुन गंगोपाध्याय और निशांत नायक ने क्रिएट किया है।

सीरीज में तमन्ना भाटिया और डायना पेंटी मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगी, जिनके साथ जावेद जाफ़री, नकुल मेहता, नीरज काबी, श्वेता तिवारी, सूफ़ी मोतीवाला और रणविजय सिंहा जैसे शानदार कास्ट भी शामिल है। डू यू वाना पार्टनर का प्रीमियर 12 सितंबर को केवल प्राइम वीडियो पर भारत सहित दुनियाभर में किया जाएगा।

भारत का सबसे पसंदीदा मनोरंजन मंच, प्राइम वीडियो ने आज घोषणा की, कि उसकी नई ओरिजिनल कॉमेडी-ड्रामा सीरीज़, डू यू वाना पार्टनर का प्रीमियर 12 सितंबर को किया जाएगा। धर्मैटिक एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी यह दिलचस्प और मज़ेदार सीरीज़ करण जौहर, आदर पूनावाला और अपूर्व मेहता द्वारा प्रोड्यूस की गई है, जबकि एक्ज़ीक्यूटिव प्रोड्यूसर के तौर पर शोमेन मिश्रा और अर्चित कुमार जुड़े है।

इस सीरीज़ का निर्देशन कॉलिन डी’कुन्हा और अर्चित कुमार ने किया है। डू यू वाना पार्टनर की कहानी नंदिनी गुप्ता, अर्श वोरा और मिथुन गंगोपाध्याय ने लिखी है, और इसे गंगोपाध्याय व निशांत नायक ने क्रिएट किया है। इस शो में तमन्ना भाटिया और डायना पेंटी मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगी, इनके साथ जावेद जाफ़री, नकुल मेहता, श्वेता तिवारी, नीरज काबी, सूफ़ी मोतीवाला और रणविजय सिंहा भी अहम किरदार निभा रहे हैं। डू यू वाना पार्टनर 12 सितंबर से केवल प्राइम वीडियो पर भारत सहित दुनिया के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में प्रीमियर होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें