Mithi River Desilting Scam Case: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मीठी नदी से गाद निकाले जाने से जुड़े घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में बॉलीवुड अभिनेता डिनो मोरिया और उनके भाई सेंटिनो मोरिया तथा BMC के कुछ अधिकारियों समेत कम से कम आठ लोगों को अगले सप्ताह पूछताछ के लिए बुलाया है। ये नोटिस केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा शुक्रवार (6 जून) को महाराष्ट्र के मुंबई और केरल के कोच्चि में इन लोगों से जुड़े 15 से अधिक परिसरों की तलाशी किए जाने के बाद जारी किए गए हैं। आरोप है कि इस घोटाले के कारण बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) को 65 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
