Get App

Disha Salian: दिशा सालियान की मौत मामले में नया मोड़, आदित्य ठाकरे और कई बॉलीवुड सितारों पर FIR दर्ज

Disha Salian Death Case: दिशा सालियान की मौत के मामले में कुल 9 लोगों पर FIR दर्ज की गई है। इसमें शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे, अभिनेता डिनो मोरिया, सूरज पंचोली, अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के अलावा सूरज पंचोली के बॉडीगार्ड, मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह और बर्खास्त पुलिसकर्मी सचिन वाजे भी शामिल हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 25, 2025 पर 10:09 PM
Disha Salian: दिशा सालियान की मौत मामले में नया मोड़, आदित्य ठाकरे और कई बॉलीवुड सितारों पर FIR दर्ज
दिशा सालियान की मौत के मामले में एक नया मोड़ सामने आया है।

Disha Salian Death Case: दिशा सालियान की मौत के मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे, अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती, अभिनेता डिनो मोरिया और सूरज पंचोली सहित कई मशहूर लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इस शिकायत को मुंबई पुलिस आयुक्त और संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) ने स्वीकार कर लिया है।

पिता ने उठाया बड़ा कदम

दिशा सालियान, दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर थीं। उनकी 8 जून 2020 को मुंबई के मलाड में एक बिल्डिंग की 14वीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई थी। इसके छह दिन बाद, 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत भी अपने बांद्रा स्थित घर में मृत पाए गए। इन दोनों घटनाओं ने मीडिया में काफी सुर्खियां बटोरीं थीं। वहीं दिशा के पिता सतीश सालियान अपनी बेटी की मौत की सच्चाई सामने लाने के लिए कानूनी कदम उठा रहे हैं। उन्होंने आदित्य ठाकरे के खिलाफ FIR दर्ज कराने के लिए पहले हाईकोर्ट का रुख किया था। अब उन्होंने अपनी बेटी की मौत में कथित राजनीतिक हस्तक्षेप और संदिग्ध परिस्थितियों को लेकर सीबीआई जांच की नई मांग की है।

9 लोगों के खिलाफ FIR

सब समाचार

+ और भी पढ़ें