
M K Thyagaraja Bhagavathar: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार दुलकर सलमान की आने वाली पीरियड ड्रामा फिल्म ‘कांथा’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। 6 नवंबर को मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया था। एक्टर दुलकर सलमान की इस फिल्म के लिए हर कोई एक्साइटेड है। फिल्म में एक्टर एम के त्यागराज भागवतर का किरदार निभा रहे हैं, जिन्हे तमिल सिनेमा का पहला सुपरस्टार कहा जाता है। चलिए जानते हैं कि कौन थे एम के त्यागराज भागवतर?
1 मार्च 1910 को तमिलनाडु के मायावरम में जन्में एम.के. त्यागराज भागवतर का पूरा नाम मायावरम कृष्णसामी त्यागराज भागवतर था। आज भी तमिल सिनेमा में लोग दिवंगत एक्टर को टीके भागवतर से जानते हैं। 24 साल की उम्र में बतौर एक्टर फिल्म पावलक्कोडी के जरिए एमके ने एक्टिंग करियर को शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने बैक टू बैक हिट फिल्मों दीं और रातोंरात तमिल सिनेमा के पहले सुपरस्टार ताज अपने सिर सजा लिया।
दौलत और शोहरत भरे एक्टिंग करियर में उन्होंने 15 फिल्मों में काम किया। इन 15 फिल्मों में से 6 फिल्में सबसे बड़ा हिट थीं। एम.के. त्यागराज भागवतर के स्टारडम का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि साल 1944 में आई उनकी फिल्म हरिदास चेन्नई के ब्रॉडवे सिनेमाघर में 3 साल लगातार लगी रही थी। एक सेक्सेसफुल अभिनेता के अलावा त्यागराज भागवतर कमाल के सिंगर भी थे, कर्नाटक और तमिल संगीत की दुनिया में उनका योगदान बेहद अहम माना जाता है।
फिल्मों के अलावा एम.के. त्यागराज भागवतर लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी काफी मशहूर थे। शानदार और सफल फिल्मी करियर के बदौलत शोहरत कमाने के बाद कहा जाता है कि वह सोने की थाली में खाना खाते थे। आजादी से पहले उनके पास मर्सडीज जैसी महंगी कार थी। इतना ही नहीं उनके पास तीन बड़ी हवेली थीं। जब वह चलते थे तो उनके साथ गाड़ियों का लंबा चौड़ा काफिला भी चलता था। देखकर लगता था कि कोई राजा आ रहा है।
एमकेटी की जिंदगी में तूफान आना तब शुरू हुआ, जब उनपर एक फिल्म पत्रकार लक्ष्मीकांतन की हत्या का गंभीर आरोप लगाया गया। एक्टर को जेल की हवा तक खानी पड़ी थी । इस मामले को लेकर एम.के. त्यागराज भागवतर को 4 साल की सजा भी हुई थी। लेकिन दो साल बाद इस मर्डर केस पर दोबारा कोर्ट ने सुनवाई की और उनकी सजा 2 साल कम करके उन्हें जेल से छोड़ दिया गया था। जेल से बाहर आने के बाद एम.के. त्यागराज भागवतर ने एक्टिंग करियर से दूरी बना ली थी। इसके बाद से ही उनका स्टारडम भी खत्म हो गया।
इस नाम और शोहरत को कमाने में एम.के. त्यागराज भागवतर को सालों का वक्त लगा। वहीं अर्श से फर्श तक आने में बस पलभर। उन पर वक्त की ऐसी मार पड़ी की एमकेटी का सबकुछ बर्बाद हो गया। महज 49 साल की उम्र में 1 नवंबर 1959 को एमकेटी ने डायबिटीज और लीवर की बीमारियों से जूझते हुए इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कहा दिया। कहा जाता है कि एक कॉन्सर्ट के दौरान फैन ने उन्हें डायबिटीज की दवा दी थी, जिसके रिएक्शन के चलते उनकी हालत बिगड़ गई थी और उनका निधन हो गया था।
एम.के. त्यागराज भागवतर की रियल लाइफ की स्टोरी दुलकर सलमान खान की अपकमिंग कांथा में दिखेगी, जिसे 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है। हालांकि, मेकर्स का कहना है कि ये एमकेटी की बायोपिक नहीं है, बस एक फिक्शन है। लेकिन ट्रेलर देखने के बाद लोगों का कहना है कि कांथा एम.के. त्यागराज भागवतर से ही प्रेरित है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।