Ground Zero OTT Release: जल्द ही ओटीटी पर दस्तक देगी इमरान हाशमी की फिल्म 'ग्राउंड जीरो', जानें कब और कहां होगी रिलीज?

Ground Zero OTT Release: इमरान हाशमी की एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'ग्राउंड जीरो' अब जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। सिनेमाघरों में रिलीज के बाद से ही फैंस इसके ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब इनका ये इंतजार खत्म होने वाला है। अब आप घर बैठे इस फिल्म को देख सकते हैं

अपडेटेड Jun 17, 2025 पर 11:12 PM
Story continues below Advertisement
आइए जानते हैं किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी ये फिल्म

Ground Zero OTT Release: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'ग्राउंड जीरो' अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। इमरान हाशमी की ये फिल्म 25 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म के रिलीज के बाद से ही फैंस इसके ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब इनका ये इंतजार खत्म होने वाला है। अब आप घर बैठे इस फिल्म को देख सकते हैं। आइए जानते हैं किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी ये फिल्म?

द फ्री प्रेस जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार, इमरान हाशमी की फिल्म 'ग्राउंड जीरो' 20 जून को जी5 पर स्ट्रीम हो सकती है। हालांकि अभी तक इसकी ओटीटी रिलीज को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

क्या है फिल्म की कहानी


‘ग्राउंड जीरो’ फिल्म में इमरान हाशमी ने बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट नरेंद्र नाथ धर दुबे के किरदार में नजर निभाया है। इसकी कहानी 2000 के शुरुआती दौर में कश्मीर में बीएसएफ अफसर नरेंद्र नाथ धर दुबे की अगुवाई में हुए एक असली आतंकरोधी मिशन पर आधारित है। ग्राउंड जीरो की कहानी रियल स्टोरी पर बेस्ड है। इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ सई ताम्हणकर भी नजर आएंगी।

'ग्राउंड जीरो' को किसने किया प्रोड्यूस

इमरान हाशमी की फिल्म 'ग्राउंड जीरो' को एक्सेल एंटरटेनमेंट के रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। इसका निर्देशन तेजस देओस्कर ने किया है। फिल्म में कई सह-निर्माताओं का भी योगदान है, जिनमें कासिम जगमगिया, विशाल रामचंदानी, संदीप सिधवानी, अरहान बागती, तालिस्मान फिल्म्स, अभिषेक कुमार और निशिकांत रॉय शामिल हैं।

अब इस फिल्म में नजर आएंग इमरान

इस साल मार्च में अपने जन्मदिन पर इमरान हाशमी ने बताया कि उनकी हिट फिल्म 'आवारापन' का सीक्वल आ रहा है। 2007 की इस फिल्म की एक इमोशलन क्लिप शेयर किया, इस क्लिप में इमरान नाव पर खड़े होकर सनसेट को देख रहे हैं, सोशल मीडिया पर ये क्लिप काफी वायरल हुई थी। इस सीन में बजता गाना ‘तेरा मेरा रिश्ता’ फैंस को पुराने पलों की याद दिला गया। इमरान ने ये भी बताया कि ‘आवारापन 2’ 3 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Akshay Kumar: 'जो कुछ भी हो रहा...' परेश रावल के साथ 'हेरा फेरी 3' विवाद पर अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।