बॉलीवुड के एक्शन किंग जॉन अब्राहम ने फिर से साबित कर दिया कि वे बदलाव से डरते नहीं। सोशल मीडिया पर वायरल हुई उनकी नई तस्वीरों में क्लीन-शेव चेहरा, काफी वजन कम हुआ बदन और ब्लॉन्ड हेयर कलर ने फैंस को पहचानने में ही भ्रमित कर दिया। लंबे समय से दाढ़ी-मूंछ वाले रफ-टफ लुक में नजर आने वाले जॉन अब बिल्कुल बदले रूप में हैं ऑल ब्लैक आउटफिट में टीम के साथ मुस्कुराते हुए। फैंस के रिएक्शन से हंगामा मच गया।
