'मेरी बैंड बजा दी थी....', तीस मार खान के फ्लॉप होने पर अब छलका फराह खान का दर्द

इस साल की शुरुआत में फराह खान ने फिल्म तीस मार खान के रिलीज के बाद के दौर को याद किया और माना कि बॉलीवुड में कई लोग इसके असफल होने से खुश थे। वहीं हाल ही में फराह खान के साथ बातचीत के दौरान यूट्यूबर पूरव झा भी मौजूद थे

अपडेटेड Jan 06, 2026 पर 8:45 PM
Story continues below Advertisement
फराह खान ने पूरव झा से पूछा कि क्या उन्होंने तीस मार खान देखी है

फराह खान के डायरेक्ट में बनी फिल्म 'तीस मार खान' में अक्षय कुमार और कटरीना कैफ लीड रोल में थे। ये फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत में धीमी कमाई के बावजूद यह फिल्म दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो गई और धीरे-धीरे पॉप कल्चर का हिस्सा बन गई। हाल ही में फराह खान ने भी कई बार इस फिल्म के सफर पर खुलकर बात कर चुकी हैं।

हाल ही में फराह खान के साथ बातचीत के दौरान 'द ट्रेटर फेम' यूट्यूबर पूरव झा भी मौजूद थे। चर्चा के बीच फराह ने उनसे मजाकिया अंदाज में पूछा कि "जब मैं हूँ ना रिलीज़ हुई थी, तब कितने साल का था? शायद 3 साल?” इस पर पूरव ने हंसते हुए कहा कि "हां, लगभग उतनी ही उम्र रही होगी।" जब फराह ने आगे पूछा कि क्या उन्होंने शाहरुख खान की वह फिल्म देखी है, तो पूरव ने तुरंत जवाब दिया, “हां मैडम, कितनी बार!”

फराह ने तीस मार खान पर की बात


बातचीत उस समय और मजेदार हो गई जब फराह खान ने पूरव झा से पूछा कि क्या उन्होंने तीस मार खान देखी है, जिसमें अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ नजर आए थे। इस पर पूरव ने एक्साईटमेंट में कहा, “अरे यार, क्या मूवी है!” उनके इस जवाब पर फराह खान ने हंसते हुए मजाक किया और कहा, “ये तो हाइलाइट है यार। अरे यार, तुम लोग कहां थे जब फिल्म रिलीज हुई थी? उस वक्त तो सबने मेरी बैंड बजा दी थी।”

Gen Z के लिए लेजेंड फिल्म

इस साल की शुरुआत में फराह खान ने फिल्म तीस मार खान के रिलीज के बाद के दौर को याद किया और माना कि बॉलीवुड में कई लोग इसके असफल होने से खुश थे। जैकी भगनानी और उनकी पत्नी रकुल प्रीत सिंह के घर शूट किए गए अपने यूट्यूब व्लॉग में फराह ने कहा कि "तीस मार खान आज की Gen Z के बीच एक लेजेंड बन चुकी है। उन्होंने यह भी बताया कि नई पीढ़ी को उनकी दूसरी फिल्में उतनी पसंद नहीं आतीं और उन्हें लगता है कि तीस मार खान ही उनकी सबसे खास फिल्म है।"

फिल्म के फ्लॉप होने पर लोग खुश थे

उन्होंने आगे कहा, "मुझे आज भी याद है जब तीस मार खान रिलीज हुई थी, तो फिल्म इंडस्ट्री में जैसे जश्न का माहौल बन गया था। फराह खान के मुताबिक, जिन लोगों के साथ उन्होंने काम किया था, वे तक कहते थे, “अब लाइन पर आई ना।” फराह ने कहा, "इंडस्ट्री में अक्सर किसी की सफलता से ज्यादा, लोग दूसरे की नाकामी पर खुश होते हैं और ये सच्चाई उन्होंने उस दौर में खुद महसूस की थी।"

आज तीस मार खान के कई सीन सोशल मीडिया पर मीम्स के रूप में खूब वायरल होते हैं। बहुत से लोगों के लिए ये फिल्म अब एक ऐसी मजेदार मूवी बन चुकी है, जिसे उसकी अजीब लेकिन अलग एनर्जी के कारण बार-बार देखकर हंसी आती है। वहीं कैटरीना कैफ का सुपरहिट गाना शीला की जवानी रिलीज के समय भी छाया हुआ था और आज भी पार्टियों और सोशल मीडिया रील्स में इसकी खास मौजूदगी बनी हुई है।

Border 2: 'बॉर्डर 2' की शूटिंग के दौरान घायल हो गए थे वरुण धवन, टेल बोन में लगी थी चोट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।