Get App

Anupam Kher: 70 साल के अनुपम खेर यंगस्टर्स को दे रहे कड़ी टक्कर, रवि किशन के साथ जिम में फ्लॉन्ट करते नजर आए बॉडी

Anupam Kher: अनुपम खेर और रवि किशन फिलहाल 2006 में आई फिल्म "खोसला का घोसला" के दूसरे पार्ट की शूटिंग करने में बिजी चल रहे हैं। इस बीच अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक शानदार तस्वीर शेयर की है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jan 24, 2026 पर 12:54 PM
Anupam Kher: 70 साल के अनुपम खेर यंगस्टर्स को दे रहे कड़ी टक्कर, रवि किशन के साथ जिम में फ्लॉन्ट करते नजर आए बॉडी
70 साल के अनुपम खेर यंगस्टर्स को दे रहे कड़ी टक्कर

Anupam Kher: दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने अपने दोस्त और सह-अभिनेता रवि किशन के साथ अपने ज़ोरदार वर्कआउट सेशन की एक झलक साझा करते हुए फिटनेस को नए लेवल पर पहुंचा दिया हैं। उन्होंने अपनी बॉडी फ्लॉन्ट की है, जिसे देखकर यंग यूजर शॉक्ड हो गए हैं। एनर्जी और डिसीप्लेन से भरपूर अनुपम ने जिम से एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की। इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में दोनों अभिनेता अपनी मजबूत बाइसेप्स दिखाते नजर आ रहे हैं।

अनुपम ने कैप्शन में लिखा- “दर्द अस्थायी होता है, लेकिन गर्व शाश्वत होता है। अपने दोस्त और सह-अभिनेता रवि किशन के साथ वर्कआउट किया! हर हर महादेव! जिमलाइफ वर्कआउट फिटनेस” अनुपम और रवि फिलहाल 2006 में आई फिल्म "खोसला का घोसला" के दूसरे भाग की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसका पहला भाग 2006 में रिलीज़ हुआ था और दिबाकर बनर्जी ने अपने निर्देशन की शुरुआत की थी।

इस फिल्म में बोमन ईरानी, ​​परवीन डबास, विनय पाठक, रणवीर शौरी और तारा शर्मा ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। कहानी दिल्ली के एक मिडिल क्लास कमल किशोर खोसला और उसके परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बिल्डर खुराना द्वारा हड़पी गई अपनी ज़मीन को वापस पाने के लिए संघर्ष करते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें