Nepal Flash Flood: नेपाल में भोटेकोशी नदी में आई अचानक और विनाशकारी बाढ़ ने चारों तरफ भारी तबाही मचाई है। इस समय पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस सांसद शशि थरूर पूर्वनियोजित कार्यक्रमों के सिलसिले में खुद काठमांडू में ग्राउंड जीरो पर मौजूद हैं। नेपाल में आई इस भीषण त्रासदी के बीच शशि थरूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर स्थिति की गंभीरता को साझा करते हुए वहां फंसे भारतीयों को लेकर गहरी चिंता जताई है और हाई लेबल पर मदद का भरोसा दिया है।
