Golmaal 5 Announcement: ‘गोलमाल 5’ का हुआ ऐलान, रोहित शेट्टी ने दर्शकों को दिया धमाकेदार सरप्राइज

Golmaal 5 Announcement: बॉलीवुड की सबसे हिट कॉमेडी फ्रैंचाइजी ‘गोलमाल’ का पांचवां पार्ट अब आधिकारिक रूप से घोषित हो गया है। निर्देशक रोहित शेट्टी ने अपने जन्मदिन पर फैंस को बड़ा तोहफा देते हुए इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर फिल्म की घोषणा की। इस बार फिल्म में सबसे बड़ा सरप्राइज है।

अपडेटेड Mar 14, 2026 पर 6:56 PM
Story continues below Advertisement

एक्शन-कॉमेडी के बादशाह रोहित शेट्टी के जन्मदिन पर फैंस को बड़ा तोहफा मिला। 'गोलमाल 5' की ऑफिशियल घोषणा हो गई है, जिसमें अजय देवगन की गैंग के साथ अक्षय कुमार नया तड़का लगाने आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पूरी टीम ने सरप्राइज दिया, जिससे हंसी-मजाक का नया दौर शुरू हो गया।

रोहित शेट्टी का जन्मदिन हमेशा से स्पेशल रहता है, लेकिन इस बार 'गोलमाल' फ्रेंचाइजी ने धमाल मचा दिया। 2006 की पहली 'गोलमाल: फन अनलिमिटेड' से शुरू हुई ये सीरीज ने चार हिट फिल्में गोलमाल रिटर्न्स, गोलमाल 3 और गोलमाल अगेन दीं हैं। स्लैपस्टिक ह्यूमर, क्वर्की कैरेक्टर्स और रोहित का सिग्नेचर एक्शन इसकी यूएसपी रहा। शरमन जोशी 20 साल बाद लक्समैन के रोल में वापसी कर रहे हैं। अजय, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू, तुषार कपूर के साथ अक्षय का एंट्री वीडियो में ब्लैक कुर्ता-पजामा में हग्स और हंसी से भरा है। अक्षय ने लिखा, "जन्मदिन मुबारक रोहित पागलपन बड़ा हो गया।"

View this post on Instagram

A post shared by Kunal Kemmu (@kunalkemmu)


रोहित शेट्टी की इस फ्रैंचाइजी में पहले से ही अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू और शरमन जोशी जैसे सितारे शामिल हैं। अब अक्षय कुमार के जुड़ने से यह टीम और भी मजेदार हो गई है। वीडियो में अक्षय को एक दमदार लुक में दिखाया गया – गंजा सिर, काले कुर्ते-पायजामे और डार्क सनग्लासेस के साथ। बताया जा रहा है कि वह फिल्म में मुख्य विलेन का किरदार निभाएंगे।

अक्षय की एंट्री से ब्लॉकबस्टर तय

अक्षय ने इंस्टाग्राम और एक्स पर वीडियो शेयर किया, लिखा- "गोलमाल 5 फैमिली जॉइन करने को एक्साइटेड। कैओस शुरू!" अजय-रोहित की जोड़ी पहले 'सिंघम अगेन' में धमाल मचा चुकी। फैंस कमेंट्स में लिख रहे, "अक्षय-अजय ब्लॉकबस्टर लोडिंग!", "रोहित भाई का जन्मदिन हमेशा सरप्राइज देता है।" अशिष चंचलानी ने लिखा, "सुपर फन लग रहा!"

फ्रेंचाइजी का गोल्डन रिकॉर्ड

गोलमाल सीरीज ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल किया। हर फिल्म ने फैमिली ऑडियंस को हंसाया। शूटिंग कब शुरू होगी, ये स्पष्ट नहीं, लेकिन 2027 दीवाली रिलीज की उम्मीदें हैं। रोहित की कोप पुलिस यूनिवर्स से अलग ये प्योर कॉमेडी होगी। अक्षय का बैल्ड लुक और गैंग का मिलन नया धमाल पैदा करेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।