Get App

Ashnoor Kaur: स्पॉटलाइट में पली-बढ़ीं अशनूर कौर ने बॉडी इमेज पर तोड़ी चुप्पी, एक्ट्रेस ने बताया बॉडी शेम का स्ट्रगल

Ashnoor Kaur: मनोरंजन जगत की जानी-मानी अभिनेत्री अशनूर कौर, जिन्होंने महज साढ़े चार साल की उम्र में कैमरे का सामना करना शुरू किया था, हाल ही में अपने जीवन के सबसे निजी पहलुओं पर खुलकर बोलीं।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Jan 23, 2026 पर 5:02 PM
Ashnoor Kaur: स्पॉटलाइट में पली-बढ़ीं अशनूर कौर ने बॉडी इमेज पर तोड़ी चुप्पी, एक्ट्रेस ने बताया बॉडी शेम का स्ट्रगल

मात्र चार साल की उम्र से कैमरे के सामने चमकने वाली अभिनेत्री अश्नूर कौर ने बॉडी इमेज, आत्मविश्वास और सार्वजनिक निगाहों में पलने की चुनौतियों पर दिल खोलकर बात की है। सोहा अली खान के पॉडकास्ट 'ऑल अबाउट हर' में शलिनी राठौड़ के साथ हुई गहरी चर्चा में अश्नूर ने बताया कि चमक-दमक के पीछे कितना मानसिक संघर्ष छिपा है। उन्होंने बिग बॉस 19 के 'टॉक्सिक' माहौल का भी जिक्र किया, जहां कॉन्फिडेंट दिखने वाले लोग भी असुरक्षित महसूस करते हैं।

अश्नूर ने कहा, "ज्यादातर चीजें दिमाग से शुरू होती हैं। ट्रॉमा, तनाव और डर शरीर में जमा हो जाते हैं। जब तक खुद से नरमी और शांति न की जाए, ये दूर नहीं होते।" उन्होंने स्वीकार किया कि खूबसूरत दिखने वाले लोग भी खुद को 'पर्याप्त नहीं' मानते। बिग बॉस हाउस में बॉडी शेमिंग का सामना करने वाली अश्नूर ने बताया कि सेट्स पर 15-16 साल की उम्र में उन्हें 'भारी' कहकर वजन घटाने की सलाह दी गई।

अश्नूर ने हर डाइट और फिटनेस ट्रेंड आजमाए- केटो, वॉटर डाइट, अनगिनत वर्कआउट्स और ट्रेनर्स। "मैंने सब कुछ ट्राई किया। खुद को टेप कर वॉटर डाइट पर रही, लेकिन कुछ काम नहीं आया। सेट पर भूख से चक्कर आने लगे।" हार्मोनल इम्बैलेंस की वजह से वजन नहीं घटा, लेकिन उन्होंने समझा कि असली कॉन्फिडेंस बाहर से नहीं, अंदर से आता है। सोहा अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, "बॉडी इमेज, कॉन्फिडेंस और खुद को दूसरों की नजर से देखने पर गहन बातचीत। अश्नूर कौर और शालिनी राठौड़ ने आत्म-प्रेम और मौजूदगी पर रोशनी डाली।"

View this post on Instagram

A post shared by Soha (@sakpataudi)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें