Vijay-Trisha: थलपति विजय का राजनीतिक डेब्यू यादगार बन गया है। एक्टर से राजनेता बने विजय की पार्टी 'तमिलगा वेट्री कझगम' (TVK) ने तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में 108 सीटों पर जीत हासिल की है। जहां एक तरफ हर कोई विजय की इस बड़ी जीत का जश्न मना रहा है, वहीं फैंस के लिए एक और अच्छी खबर है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तृषा भी राजनीति में कदम रख सकती हैं। TVK के नेता चाहते हैं कि तृषा पार्टी में शामिल हों और तमिलनाडु की तिरुचिरापल्ली पूर्वी सीट से उपचुनाव लड़ें।
