Get App

Sunjay Kapur case: संजय कपूर प्रॉपर्टी विवाद में पूर्व CJI चंद्रचूड़ मध्यस्थ नियुक्त, इस केस की फुल डिटेल जानिए

Sunjay Kapur Case: संजय कपूर की 30000 करोड़ की संपत्ति पर हो रहा विवाद बढ़ता चला जा रहा है, थमने का नाम नहीं ले रहा है। कपूर फैमली की अनबन के चर्चे पूरे देश में हो रहे हैं। लगातार कोर्ट में हो रही सुनवाई के बीच अब सुप्रीम कोर्ट ने इस केस में पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ को बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है।

Manushri Bajpaiअपडेटेड May 07, 2026 पर 2:10 PM
Sunjay Kapur case: संजय कपूर प्रॉपर्टी विवाद में पूर्व CJI चंद्रचूड़ मध्यस्थ नियुक्त, इस केस की फुल डिटेल जानिए
सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि अगर यह मामला इसी तरह कोर्ट में चलता रहा, तो इसे सुलझने में सालों लग सकते हैं। इसलिए अदालत चाहती है कि परिवार आपसी बातचीत और समझौते के जरिए इस विवाद को हमेशा के लिए खत्म करने के बारे सोचे।

Sunjay Kapur Case: दिवंगत बिजनेसमेन और सोना ग्रुप के मालिक संजय कपूर की मौत के बाद से उनकेी संपत्ति को लेकर खीचतान मची हुई है। करोड़ों की संपत्ति और फैमिली ट्रस्ट का विवाद बढ़ता चला जा रहा है। लंबे समय से अदालतों में चल रही इस कानूनी लड़ाई को अंतिम परिणाम तक पहुंचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा कदम उठाया है। अदालत ने देश के पूर्व सीजेआई डी. वाई. चंद्रचूड़ को इस केस में मध्यस्थ नियुक्त कर दिया है।

पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ मध्यस्थ नियुक्त

इस मध्यस्थता के लिए परिवार के सभी पक्षों ने सहमति दे दी है। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि अगर यह मामला इसी तरह कोर्ट में चलता रहा, तो इसे सुलझने में सालों लग सकते हैं। इसलिए अदालत चाहती है कि परिवार आपसी बातचीत और समझौते के जरिए इस विवाद को हमेशा के लिए खत्म करने के बारे सोचे।

इतना ही नहीं सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान सभी पक्षों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि अब इस केस को लेकर कोई भी पक्ष मीडिया में बयानबाजी नहीं करेगा। वहीं सोशल मीडिया पर भी इस मामले से जुड़ी कोई बात नहीं की जाएंगी। कोर्ट अब इस मामले की अगली सुनवाई अगस्त में करने वाला है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें