Get App

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच के लिए हो जाइए तैयार, नवंबर में दो बार भिड़ेंगी टीमें

India vs Pakistan: क्रिकेट फैंस के लिए नवंबर का महीना खास रहने वाला है। नवंबर में भारत और पाकिस्तान के बीच दो मुकाबले खेले जाएंगे। अंडर-19 एशिया कप और राइजिंग एशिया कप 2026 में दोनों टीमें एक दूसरे के आमने-सामने होंगी। आइए जानते है कब खेला जाएगा ये मुकाबला

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Oct 25, 2026 पर 5:29 PM
IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच के लिए हो जाइए तैयार, नवंबर में दो बार भिड़ेंगी टीमें
अंडर-19 एशिया कप में भारत और पाकिस्तान की टीमें 8 नवंबर को आमने-सामने होंगी

क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले का इंतजार हर क्रिकेट प्रेमी को होता है। शों की टीमें जब भी मैदान पर आमने-सामने आती हैं, तो फैंस के बीच अलग ही एक्साईटमेंट बढ़ जाता है। हाल के मैचों में भारतीय टीम का प्रदर्शन पाकिस्तान के मुकाबले बेहतर रहा है। इसके बाद भी दोनों के बीच मुकाबले को लेकर रोमांच कम नहीं हुआ है। वहीं अगले महीने भारत और पाकिस्तान के बीच एक नहीं बल्कि दो मुकाबले होने वाले हैं। आइए जानते हैं इन दोनों मुकाबलों के बारे में और कब होगा ये मुकाबला

अंडर-19 एशिया कप में भिड़ेंगे

अंडर-19 एशिया कप में भारत और पाकिस्तान की टीमें 8 नवंबर को आमने-सामने होंगी। यह टूर्नामेंट 5 से 14 नवंबर तक ओमान में खेला जाएगा। इस मुकाबले में पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ पर भी सबकी नजरें रहेंगी। दोनों युवा खिलाड़ी अपने हालिया प्रदर्शन को लेकर चर्चा में हैं। आर्यवीर ने इसी साल सितंबर में अंडर-19 क्रिकेट में डेब्यू किया था। ऐसे में भारत-पाकिस्तान के मुकाबले में इन दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्रिकेट प्रशंसकों की खास नजर रहेगी।

कब होगा भारत-पाकिस्तान का मुकाबला

सब समाचार

+ और भी पढ़ें