Get App

Ek Deewane Ki Deewaniyat: हर्षवर्धन राणे स्टारर ‘एक दीवाने की दीवानियत’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, इस दिन रिवील होगा टीजर

Ek Deewane Ki Deewaniyat: हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की अगली फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। फिल्म की रिलीज और टीजर डेट सामने आ गया है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Aug 21, 2025 पर 3:09 PM
Ek Deewane Ki Deewaniyat: हर्षवर्धन राणे स्टारर ‘एक दीवाने की दीवानियत’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, इस दिन रिवील होगा टीजर
‘एक दीवाने की दीवानियत’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

Ek Deewane Ki Deewaniyat: ‘सनम तेरी कसम’ से लोगों का दिल जीतने वाले एक्टर हर्षवर्धन राणे अब एक और लव स्टोरी से गदर मचाने को तैयार हैं। अनाउंसमेंट के बाद से ही उनकी आगामी फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट हैं। अब फिल्म एक्टर ने फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट शेयर किया है। फिल्म के टीजर को लेकर भी जानकारी सामने आई है।

फिल्म का नया पोस्टर आया सामने

हर्षवर्धन राणे ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म से जुड़ा एक नया पोस्टर रिलीज किया है। इस पोस्टर में दिल के आकार में आग लगी दिख रही हैं। इस जलते हुए दिल के अंदर फिल्म के लीड एक्टर हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा काफी सीरियस लुक में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में सोनम बाजवा गुस्से में हैं, तो वहीं हर्षवर्धन राणे की आंखों से आंसू निकल रहे हैं।

कल रिलीज होगा टीजर

इस पोस्टर के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट और टीजर के रिलीज की तारीख को मेकर्स ने रिवील कर दिया है। पोस्टर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि इस दीवाली दीये ही नहीं, दिल भी जलेंगे। मोहब्बत से टकरायेगी नफरत, आग लगाएगी दीवानों की दीवानियत।” मेकर्स ने ये भी बता दिया है कि ‘एक दीवाने की दीवानियत’ इस साल दीवाली पर 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में धमाल मचाएगी। जबकि इस रोमांटिक फिल्म का टीजर कल यानी 22 अगस्त को फैंस के सामने आना वाला है।

दीवाली पर ‘थामा’ से होगा क्लैश

सब समाचार

+ और भी पढ़ें