अमेरिका के ब्रॉडवे थिएटर जगत में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। मशहूर म्यूजिकल ‘द लायन किंग’ में यंग नाला के रूप में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी उभरती स्टार इमानी दिया स्मिथ का मात्र 25 साल की उम्र में निधन हो गया। न्यू जर्सी के एडिसन शहर में रविवार को एक घर से 911 कॉल के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, जहां उन्हें इमानी कई जगह चाकू के घावों के साथ गंभीर हालत में मिलीं। तुरंत उन्हें न्यू ब्रंसविक के रॉबर्ट वुड जॉनसन यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी मौत की पुष्टि की। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये मामला अब हत्या की श्रेणी में दर्ज किया गया है।
