जाह्नवी ने कहा, “आप जानते हैं, जब भी कोई मुझसे मेरी पहली फिल्म 'धड़क' के बारे में बात करता है, तो वे कहते हैं, 'उसमें वह बहुत अच्छी थी' या 'हमें 'धड़क' बहुत पसंद आई' और 'आपने खूब पैसे कमाए'... लेकिन 'धड़क' से जुड़ी मेरी यादें बहुत अलग हैं। 'धड़क' के बाद मैं बहुत उदास थी। मुझे लगा कि सब कुछ खत्म हो गया है। लोग मुझसे नफरत करते हैं। मुझे अपनी ज़िंदगी में सारी अटेंसन मेरी मां से मिली थी। वह चली गईं। तो मैंने सोचा, ठीक है, अब मैं इसे दर्शकों पर छोड़ दूंगी। मैं हर तरफ से अच्छे रिस्पॉन्स की उम्मीद कर रही थी, जो मुझे नहीं पता था कि होती ही नहीं है। मैं सिर्फ निगेटिव बातों पर ध्यान दे रही थी।