Javed Akhtar: गीतकार, लेखक जावेद अख्तर को अपने बेबाक अंदाज और हाजिर जवाबी के लिए फेमस है। जावेद हर मुद्दे पर सोशल मीडिया पर खुलकर अपनी राय रखते हैं। इस कारण कई बार उन्हें आलोचनाओं का भी शिकार होना पड़ता है, तो कई बार वह लोगों का दिल जीत लेते हैं। 15 अगस्त के मौके पर भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देने पर उन्हें पाकिस्तानी कहकर एक यूजर ने ट्रोल करने की कोशिश की। जावेद साहब ने उसे उसके पूरे खानदान के साथ औकात याद दिला दी।