Get App

John Abraham on Criticism: शाहरुख-अक्षय के बाद जॉन का नाम, आउटसाइडर होने पर कही दिल की बात

John Abraham on Criticism: जॉन को बॉलीवुड में दो दशक से अधिक समय हो चुका है। अपने करियर में उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया और खास पहचान बनाई। शुरुआत में वे फिटनेस आइकन और अलग अंदाज़ के लिए मशहूर थे। अब अभिनेता ने इंडस्ट्री में शुरुआती दिनों के संघर्ष और चुनौतियों को लेकर खुलकर बात की है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 17, 2026 पर 12:49 PM
John Abraham on Criticism: शाहरुख-अक्षय के बाद जॉन का नाम, आउटसाइडर होने पर कही दिल की बात
John Abraham on Criticism: वर्कफ्रंट पर जॉन अब कॉमेडी जॉनर में हाथ आजमाना चाहते हैं।

बॉलीवुड में मुकाम हासिल करना हर किसी के बस की बात नहीं, खासतौर पर उन कलाकारों के लिए जिनका फिल्मी परिवार से कोई नाता नहीं रहा। ग्लैमर की इस दुनिया में जहां स्टार किड्स को शुरुआती पहचान आसानी से मिल जाती है, वहीं आउटसाइडर्स को खुद को साबित करने के लिए दोगुनी मेहनत करनी पड़ती है। हाल ही में John Abraham ने अपने करियर के शुरुआती दौर को याद करते हुए खुलासा किया कि इंडस्ट्री में कदम रखते ही उन्हें कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा। उनका कहना है कि 2003 में डेब्यू के बाद जिस तरह की टिप्पणियां और सवाल उन पर उठाए गए, वैसा अनुभव शायद ही किसी और अभिनेता ने किया हो।

बावजूद इसके, उन्होंने हार मानने के बजाय चुपचाप काम पर ध्यान दिया और धीरे-धीरे अपनी अलग पहचान बनाई। जॉन का मानना है कि संघर्ष ने ही उन्हें मजबूत बनाया और आगे बढ़ने का हौसला दिया।

 ‘सबसे ज्यादा क्रिटिसाइज्ड’ होने का दावा

जॉन के मुताबिक, उस दौर में Shah Rukh Khan और Akshay Kumar को ही आउटसाइडर माना जाता था। बाद में यह टैग उनके साथ जुड़ गया। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी खुद का जरूरत से ज्यादा प्रमोशन नहीं किया, बल्कि चुपचाप काम पर फोकस रखा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें