Get App

Jumanji 3: जुमांजी 3 की नई डेट आई सामने, रॉक फिर कराएंगे जंगल की सैर

Jumanji 3: सुपरस्टार रॉक यानी ड्वेन जॉन्सन की फिल्म जुमांजी 3 की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है। पहले तय तारीख पर आने वाली यह फिल्म अब आगे बढ़ा दी गई है। नई रिलीज के अनुसार, यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिससे इसे बेहतर दर्शक मिल सकें

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Mar 25, 2026 पर 8:57 AM
Jumanji 3: जुमांजी 3 की नई डेट आई सामने, रॉक फिर कराएंगे जंगल की सैर
Jumanji 3: जुमांजी सीरीज के लिए क्रिसमस का समय हमेशा खास रहा है।

हॉलीवुड की पॉपुलर फ्रेंचाइजी जुमांजी 3 का इंतजार कर रहे फैंस के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव करते हुए मेकर्स ने इसे 11 दिसंबर से आगे बढ़ाकर अब 25 दिसंबर, यानी क्रिसमस के खास मौके पर रिलीज करने का फैसला लिया है। इस बदलाव के पीछे साफ तौर पर एक बड़ी रणनीति नजर आती है, जिससे फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बेहतर प्रदर्शन का मौका मिल सके। दरअसल, दिसंबर में कई बड़ी फिल्मों के क्लैश को देखते हुए यह कदम उठाया गया है, ताकि फिल्म को ज्यादा स्क्रीन और दर्शकों का पूरा ध्यान मिल सके।

क्रिसमस का समय वैसे भी फैमिली एंटरटेनमेंट फिल्मों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है और जुमांजी सीरीज पहले भी इस मौके पर शानदार प्रदर्शन कर चुकी है। ऐसे में मेकर्स को उम्मीद है कि यह फैसला फिल्म के लिए फायदेमंद साबित होगा।

बड़े क्लैश से बचने की तैयारी

नई रिलीज डेट के साथ जुमांजी 3 को अब 18 दिसंबर को आने वाली बड़ी फिल्मों 'ड्यून: पार्ट थ्री' और 'एवेंजर्स: डूम्सडे' के बाद रिलीज किया जाएगा। इससे मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म को लंबा और मजबूत रन मिल सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें