
Kangana Ranaut: कंगना रनौत बॉलीवुड की टैलेंटेड और बिंदास एक्ट्रेस हैं। एक्टिंग के साथ-साथ अब वह राजनीति भी कर रही हैं। वहीं वे अपनी ज़िंदगी के बारे में खुलकर बात करने से कभी पीछे नहीं हटती हैं। इसलिए, उनकी लाइफ अक्सर उनके प्रोफेशनल कामों की लोगों का ध्यान खींच लेती है। कई साल पहले, कंगना रनौत का नाम आदित्य पंचोली के साथ जुड़ा था। अभिनेता शादीशुदा और बच्चों वाले थे। सालों बाद, उन्होंने ऋतिक रोशन को डेट करने का दावा किया, वह भी दो बेटों के पिता हैं। वहीं अज देवगन के साथ भी कंगना रनौत का नाम जुड़ा था। ट्रोल्स ने आरोप लगाए कि वह 'शादीशुदा पुरुषों के पीछे पड़ी हैं, लोगों का घर तोड़ती है।
अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कंगना ने इस आरोप का जवाब खुले तौर पर दिया । एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे समाज हमेशा एक महिला को आंकने और दोष देने में जल्दबाजी कर देता है। उन्होंने कहा कि जब आप संग और महत्वाकांक्षी लोग होते हैं, और एक शादीशुदा और बच्चों वाला आदमी आप पर डोरे डालता है, तो आप ही हैं जो किसी रिश्ते में किसी के प्यार में , बहकावे में आ जाते हैं।
कंगना ने कहा कि यह पुरुष की गलती नहीं है, लोग हमेशा से ही महिलाओं को दोषी ठहराते आ रहे हैं। कोई न कोई बहाना ढूंढ ही लेते हैं उस पर दोष मढ़ने का। रेप विक्टिम को ही देखिए, जिन्हें पर कपड़े न पहनने या देर रात तक बाहर रहने के लिए दोष मढ़ दिया जाता है। ये सब फालतू मानसिकता को दिखाता हैं।
एक्ट्रेल के करियर की शुरुआत में रूमर्स थे कि आदित्य पंचोली का कंगना के साथ अफेयर था। हालांकि, 2019 में कंगना ने आदित्य के खिलाफ FIR कराई थी। उन्होंने उन पर दुर्व्यवहार और रेप करने का गंभीर आरोप लगाया था। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, कंगना ने कहा था कि उन्होंने ज़रीना से मदद की गुहार लगाई थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आदित्य ने उनकी शिकायत को बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। जब दोनों रिलेशनशिप में आए थे, तब कंगना 17 साल की नाबालिग थीं, इसलिए आदित्य पर उन्हें फंसाने का आरोप लगा था।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक कंगना ने कहा था कि, "मैं उनकी बेटी से सिर्फ एक साल छोटी हूं। मैं उस समय नाबालिग थी। मेरे लिए, सबकुछ बिल्कुल नया था। मुझे याद है कि मैं उनकी पत्नी के पास पहुंची थी और उनसे मिली थी। मैंने सोचा की उनसे मदद के लिए कहूं वह करेंगी मैंने कहा भी 'प्लीज़ मुझे बचा लो! मैं आपकी बेटी से छोटी हूं। मैं नाबालिग हूं और मैं अपने माता-पिता ये सब नहीं बता सकती हूं।
वहीं अभिनेत्री ने दावा किया है कि कृष 3 की शूटिंग के दौरान वह और त्रतिक रोशन एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। उस समय ऋतिक का तलाक हो चुका था। हालाँकि, अभिनेता ने कई मौकों पर कंगना के को गलत बताया है। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में, ऋतिक ने कहा था, "मेरा उस महिला के साथ कोई सीधा कानूनी मामला तक नहीं है और मैं ऐसा इसलिए नहीं कर सकता क्योंकि भारत में किसी पुरुष का पीछा नहीं कर सकते हैं। वहीं कंगना का नाम अजय देवगन के साथ भी जुड़ा था। काजोल और अजय की शादी टूटने तक पहुंच गई थी। मीडिया में खबरें आई थी कि काजोल ने अजय का घर तक छोड़ने का मन बना लिया था। लेकिन टाइम रहते बात संभल गई और कंगना उस रिश्ते से पीछे हट गई थीं।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।