Get App

Karan Kundrra: तेजस्वी प्रकाश को डेट कर रहे करण कुंद्रा को डेटिंग एप पर किसकी तलाश, एक्ट्रेस को दे रहे धोखा?

Karan Kundrra: करण कुंद्रा पिछले कई सालों से तेजस्वी प्रकाश को डेट कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर एक्टर डेटिंग प्रोफाइल का स्क्रीनशॉर्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख लोग तरह-तरह के कयास लगाते नजर आ रहे हैं।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Aug 20, 2025 पर 3:12 PM
Karan Kundrra: तेजस्वी प्रकाश को डेट कर रहे करण कुंद्रा को डेटिंग एप पर किसकी तलाश, एक्ट्रेस को दे रहे धोखा?
करण कुंद्रा की डेटिंग एप प्रोफाइल सोशल मीडिया पर हुई वायरल

Karan Kundrra: करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर लाइम लाइट में रहते हैं। बीते कुछ टाइम से दोनों कभी अपनी शादी को लेकर तो कभी अपने ब्रेकअप को लेकर खबरों में छाए रहते हैं। अब एक बार फिर से कुछ ऐसा ही हुआ है। डेटिंग ऐप पर करण कुंद्रा की प्रोफाइल देख हर कोई हैरान है। बता दें करण कुंद्रा की ये प्रोफाइल 'बंबल' पर वेरीफाईड है। सोशल मीडिया पर करण की प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट आग की तरह वायरल हो रहा है।

अब डेटिंग ऐप पर करण कुंद्रा की प्रोफाइल देख लोगों के मन में एक ही सवाल आ रहा है कि जब करण कुंद्रा तेजस्वी प्रकाश संग रिश्ते में हैं तो डेटिंग ऐप पर उन्हें प्रोफाइल बनाने की क्या जरूरत पड़ गई। सोशल मीडिया पर जो स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है उसमें एक्टर जींस और बेज कलर की टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं।

प्रोफाइल पर उनका नाम Karan Kundrra लिखा है, साथ-साथ उनकी उम्र 40 साल भी लिखी हुई है। करण अभी 40 साल के ही हैं। ऐसे में ये भी नहीं कहा जा सकता है कि ये तेजस्वी को डेट करने से पहले का उनका अकाउंट हैं। बता दें काफी समय पहले करण इस ऐप के ब्रांड एंबेसेडर भी रहे हैं। उस दौरान वो अनुषा दांडेकर को डेट कर रहे थे।

अब उनकी प्रोफाइल देख फैंस कह रहे हैं कि वह किसी कैंपेन का हिस्सा हैं, इसलिए ये अकाउंट बनाया गया है। रेडिट पर भी करण की प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस तरह-तरह के कयास लगाते दिख रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा- मैंने 'बंबल' पर वेरिफाइड वाले कई फर्जी पहले भी अकाउंट्स देखे हैं, ये भी फर्जी है।

फैंस का कहना है कि इससे कुछ भी साबित नहीं होता है। किसी के संग रिलेशनशिप में पहले से होने के बाद पब्लिक फिगर भला इस डेटिंग ऐप को यूज ही क्यों करेगा। वहीं अन्य यूजर ने लिखा- इस बात का पूरा चांस है कि ये फर्जी प्रोफाइल है, क्योंकि कोई भी इतना बेवकूफ नहीं होता है कि, वो रिश्ते में रहते हुए खुल्लमखुल्ला डेटिंग ऐप का यूज करे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें