Karisma Kapoor ex-husband Sunjay Kapur Dies: उद्योगपति और बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का गुरुवार (13 जून)को 53 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। सूत्रों ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब वह पोलो खेल रहे थे। संजय वर्तमान में प्रिया सचदेव से विवाहित थे। अभिनेता और लेखक सुहेल सेठ ने X पर एक पोस्ट में निधन की पुष्टि की और अपना दुख व्यक्त किया। संजय के निधन की खबर से सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले लगातार शोक जता रहे हैं। संजय कपूर एक जाने-माने कारोबारी रहे हैं। वे पोलो के बहुत शौकीन थे।
