Kartik Aaryan Tattoo: अभिनेता कार्तिक आर्यन ने मुंबई में अपने परिवार के साथ राखी मनाई थी। एक्टर ने इस खास मौके पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की, जिसमें वह अपने डॉग कटोरी के साथ बैठे नज़र आ रहे हैं। लेकिन सबकी नज़रें कार्तिक के लैफ्ट हैंड की कलाई पर बने खूबसूरत नए टैटू पर टिक गईं, जिसमें चांद अलग-अलग शेप में नजर आ रहा है।
